#हरदोई:- धूमधाम से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस#
#हरदोई:- धूमधाम से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस#
#हरदोई: जनपद में देश के 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया तथा वीर शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अमर सेनानियों के मार्ग पर चलना चाहिए तथा अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश साथ में ही स्वतंत्र हुए कई देशों से आगे है। खाद्यान्न के मामले में देश आत्मनिर्भर बन चुका है। शिक्षा की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। मिशन कायाकल्प की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों में मूलभूत व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। उन्होंने कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा भी की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकास विकास खण्ड से एक स्वच्छाग्रही को उत्कृष्ट दायित्वों के निर्वहन के लिए सम्मानित किया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे#


No comments