#हरदोई:- दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुरस्कार के लिए करें आवेदनः-विनीत तिवारी#
#हरदोई: 14- 08- 2024 दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा 03 दिसम्बर 2024 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वैच्छिक संस्थानों/व्यक्तियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु निम्नलिखित श्रेणी में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है#
#उन्होने बताया है कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजनकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु ष्वाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाए प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। इच्छुक व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संस्थान अपना आवेदन 02 प्रतियों में 20 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक दशा में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कार्यालय, विकास भवन, हरदोई में जमा करें#
.jpg)
No comments