Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की समीक्षा#


#हरदोई:- जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की समीक्षा#

#हरदोई: विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि आवास योजना के लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराया जाये। अपात्रों को चयनित करने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। वसूली के मामलों में वसूली की कार्रवाई तेजी से करायी जाये। वित्तीय अनियमिता के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जायेगा। मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नये चिन्हित अमृत सरोवरों के कार्य को तेजी से कराया जाये। पूर्व में चयनित राशन की अवशेष मॉडल शॉप का निर्माण जल्द पूरा किया जाये। एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप समूहों का गठन सुनिश्चित किया जाये। बैंक क्रेडिट लिंकेज में समूहों की पूरी सहायता की जाये। लापरवाही के मामले उन्होंने बीएमएम मल्लावां व टड़ियावां को उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पंचायत भवनों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। दशहरा के पूर्व सभी अवशेष पंचायत भवनों को सक्रिय किया जाये। पंचायत भवनों के बाहर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देने के लिए बोर्ड लगवाया जाये। पंचायत भवन में प्रत्येक 15 दिन में एक बैठक अवश्य करायी जाये। अंत्येष्टि स्थलों कार्य जल्द पूरा किया जाये। नये अंत्येष्टि स्थलों के भूमि के चिन्हीकरण का कार्य जल्द कराया जाये। गौशालाओं में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाये। मृत गोवंश की नियमानुसार अंत्येष्टि सुनिश्चित की जाये। अंत्येष्टि हेतु चयनित जिला पंचायत के ठेकेदारों से तत्काल संपर्क किया जाये। सभी चिन्हित गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाना जल्द सुनिश्चित किया जाये। गोशाला की पूरी मॉनिटरिंग सीसीटीवी के माध्यम से की जाये। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे के लिए टेंडर प्रक्रिया तेजी से करायी जाये। सितम्बर माह के अंत तक प्रत्येक विकास खण्ड की कम से कम 20 सबसे बड़ी पंचायतों में कैमरे अवश्य लगवा लिए जाएं। कुछ ग्राम पंचायतों में विकास की कार्ययोजना के पूर्ण अनुपालन की जाँच की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments