Breaking News

#हरदोई:- रसखान प्रेक्षागृह में लगी विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी#


#हरदोई:- रसखान प्रेक्षागृह में लगी विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी#

#हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभाजन से उपजे घटना क्रम को याद किया। प्रदर्शनी में विभाजन के परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर हुए पलायन से सम्बंधित फोटोग्राफ देखकर सभी अधिकारियों को भावुक कर दिया। प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद के अमर सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधनों के माध्यम से वीर सपूतों को नमन किया। जिलाधिकारी ने घोषणा की कि जनपद में विभिन्न मार्गो का नामकरण वीर शहीदों के नाम से किया जायेगा। सम्मान समारोह के उपरांत# #जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रसखान प्रेक्षागृह से कैण्डल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे#

No comments