Breaking News

#हरदोई:- सातवीं बार उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बने विमलेश कुमार दीक्षित#


#हरदोई:- सातवीं बार उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बने विमलेश कुमार दीक्षित#

#हरदोई: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  मुकुंद मिश्रा के द्वारा हरदोई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पद पर दिन रात व्यापारी हितों के लिए संघर्ष का पर्याय बन चुके  विमलेश कुमार दीक्षित को लगातार सातवीं बार पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी के साथ ही राजन द्विवेदी और अशोक उपाध्याय को जिला कार्यकारिणी का महामंत्री चुना गया है। विमलेश दीक्षित के पुनः जिला अध्यक्ष चुने जाने पर जिला आई टी सेल अध्यक्ष भरत पाण्डेय, महामंत्री अपूर्व महेश्वरी, कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, नगर महामंत्री रजनीश गुप्ता, महिला सेल की अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिंह, और पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन मिश्रा,  जिला अध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल  अवनीश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री विभु गुप्ता, एवं प्रदेश संगठन मंत्री  अजय कुमार टंडन ने उनको बधाई दी । उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल हरदोई के आईटी सेल जिलाध्यक्ष भरत पाण्डेय द्वारा प्राप्त हुयी है#

No comments