#हरदोई:- मिशन कायाकल्प में नगर क्षेत्र के विद्यालयों का हो संतृप्तीकरण/ जिलाधिकारी#
#हरदोई:- मिशन कायाकल्प में नगर क्षेत्र के विद्यालयों का हो संतृप्तीकरण/ जिलाधिकारी#
#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष सभी विद्यालयों में विद्युत संयोजन जल्द सुनिश्चित किया जाये। मिशन कायाकल्प के मानदंडो पर नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के पूर्ण संतृप्तीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाये। प्रगति की नियमित समीक्षा की जाये। विद्यालय के जर्ज़र भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य जल्द कराया जाये। ध्वस्तीकरण के उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी की ओर से ध्वस्तीकरण का प्रमाणपत्र लिया जाये। कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में डाइनिंग टेबल व कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। परिसर की साफ सफाई करायी जाये। जेनरेटर कक्ष बनवाया जाये ताकि आवाज बाहर न जाये। प्रवेश द्वार परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। टूटी खिड़कियों व दरवाजों को ठीक कराया जाये। रसोई घर में सफाई को बेहतर बनाया जाये। कस्तूरबा गाँधी विद्यालयों से सम्बंधित इन बिन्दुओं पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाये। बच्चियों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाये। विद्यालयों में शिक्षकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। गलत लोगों को प्रश्रय कदापि न दें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments