#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक#
#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की बैठक#
#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के विशेष प्रयास किये जाएं। लापरवाही करने वाली आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। प्रत्येक माह संस्थागत प्रसव की समीक्षा की जाये। विकास खण्ड में सबसे अच्छा कार्य करने वाली एक आशा को सम्मानित किया जाये। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थी भुगतान में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलग्राम में अधिक संख्या में लंबित भुगतानो को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि जनपद में टीवी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम में कार्य योजना के अनुसार कार्य किया जाये। रोगी कल्याण समिति की धनराशि को व्यवस्थाओं में सुधार पर खर्च किया जाये। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य पर टेलीविजन की व्यवस्था की जाये। अस्पतालों की साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये। अस्पताल परिसर में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखी जाये। शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये। पानी की टंकियों की नियमित सफाई करायी जाये। 1 जनवरी 2024 को 70 वर्ष या अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लायी जाये। आशाओं के माध्यम से सूची तैयार करवा ली जाये। 6 सदस्यों से अधिक सदस्य संख्या वाले शेष परिवारों के भी आयुष्मान कार्ड बनवाये जाएं। उन्होंने आगे कहा कि नियमित टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments