Breaking News

#हर‌दोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजस्व कार्यों के सम्बन्ध में बैठक#



#हर‌दोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजस्व कार्यों के सम्बन्ध में बैठक#

#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चकबंदी के मामलों में पूरी संवेदनशीलता रखी जाये। किसानों की आपत्तियों का निस्तारण तेजी से कराया जाये। राजस्व व चकबंदी कोर्ट में कोई भी मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। चकबंदी में जानबूझ कर गलती करने वाले एसीओ, कानून गो व लेखपाल की जवाबदेही तय की जाये। किसानों से संवाद कर समस्याओं का समाधान निकाला जाये। राजस्व वादों की चर्चा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न की जाये। 5 वर्ष से अधिक पुराना कोई भी मामला लंबित न रखा जाये। अनावश्यक देरी के लिए सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments