#हरदोई:- 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों का तत्काल हो निस्तारण/ जिलाधिकारी#
#हरदोई:- 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों का तत्काल हो निस्तारण/ जिलाधिकारी#
#हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजस्व वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में सभी तहसीलों के सम्बंधित नायब तहसीलदारों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 दिन के अंदर 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का निस्तारण कराया जाये। पैमाइश के प्रकरणों को एक समय सारणी बनाकर निस्तारित कराया जाये। अंश निर्धारण व उत्तराधिकार के प्रकरणों को तेजी से निस्तारित किया जाये। 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों के निस्तारण में किसी भी लापरवाही के लिए सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments