#हरदोई:- संतों के सानिध्य और मार्गदर्शन से ही जीवन को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है:डॉ प्रवीण कुमार दीक्षित#
#हरदोई:- संतों के सानिध्य और मार्गदर्शन से ही जीवन को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है:डॉ प्रवीण कुमार दीक्षित#
#हरदोई: शिव सत्संग मण्डल आश्रम हुसेनापुर धौकल में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती उत्सव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार दीक्षित ने विवेकानंद की जयंती की सभी को शुभ कामनाएं देते कहा कि संतों के सानिध्य और मार्गदर्शन से ही जीवन को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है#
#श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिव सत्संग मडल में उपस्थिति होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने उपस्थिति बच्चों महिलाओं की उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी जब भी किसी धार्मिक आयोजनों में जाएं तो अपने घरों के बच्चों को अवश्य ले जाएं। कहा कि स्वामी विवेकानन्द विश्वव्यापी संत थे।उनके आदर्शों पर चलकर ही समग्र जीवन को सफल बनाया जा सकता है#
#सत्संगी जनों और अभ्यगतों को संबोधित करते हुए कहा कि संत का स्मरण करने मात्र से ही जीवन में पवित्रता आती है।उनके आदर्शों को आत्मसात करें।उनके विचार,उनकी वाणी और कृत्य हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे#
#मंडलाध्यक्ष आचार्य अशोक ने कहा कि कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर हम सभी युवाओं को चलना चाहिए। उन्होंने स्वामी जी को सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया और उनके जीवन से सीख लेने की बात कही#
#ओम प्रकाश ने कहा कि कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का कथन था कि उठो जागो और तब तक मत रुको तब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो,उनके सिद्धांत को आप सभी अपने जीवन में उतार कर आगे बढ़ें#
#शाहजहाँपुर: के जिला महामंत्री रजनीश सक्सेना ने कहा कि भारत के सभी क्रांतिकारी स्वामी विवेकानन्द के वैचारिक अनुगामी रहे। उन्होंने दुनिया को एक परिवार के समान माना।शिकागो धर्म सम्मेलन में उन्होंने पूरे विश्व को भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान से परिचित कराया। स्वामी जी विश्व में सनातन धर्म के ध्वजवाहक रहे#
#व्यवस्थापक यमुना प्रसाद ने कहा कि स्वामी जी ने बताया कि करुणा वश दूसरों की भलाई करना उत्तम है परंतु शिव ज्ञान से जीव सेवा करना सर्वोत्तम है#
#इसके अलावा सुदामा देवी, सोनपाल#
#नन्हें लाल, इंस्पेक्टर आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया#
#स्वामी विवेकानंद जयंती उत्सव का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रेम भाई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोहित वर्मा ने सामूहिक ईश प्रार्थना प्रस्तुत की। योग प्रशिक्षक सत्यम सक्सेना, श्री कृष्ण, धनिराम, रोहित आदि ने प्रेरणा दाई भजन सुनाए।सभी भक्तजनों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये#
#इस उत्सव में महात्मा शांतानंद, पुलिस उपनिरीक्षक आकाश कुमार, राम लखन, विजय#
#यादव, गंगा सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, राम बरन, श्याम कुमार त्रिवेदी,शाश्वत त्रिवेदी, विराज,रामपाल, भाजपा के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता, सभासद रमाकांत मौर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन मौजूद रहे#
_____________________________
#संविधान मात्र कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि यह भारत के लोकतंत्र की आत्मा है- विजय प्रताप#
#हरदोई: रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान पर संयुक्त मोर्चा कार्यशाला में क्षेत्रीय महामंत्री अवध विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अंबेडकर हमारे देश के महान महापुरुष उनको केवल संविधान निर्माता के रूप में बांधना उचित नहीं। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी इस देश के महान समाज सुधारक भी थे। जैसे हम स्वामी विवेकानंद जी को मानते हैं वीर सावरकर, दीनदयाल उपाध्याय को मानते है। वैसे ही बाबा साहेब हमारे देश की अनमोल धरोहर थे और उनको याद करने के लिए सिर्फ फूल मालाएं अर्पित करने से काम नहीं चलेगा। हमे बाबा साहेब के योगदान को पढ़ना और उनके दिखाई रास्तों पर चलना होगा#
#कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बाबा साहेब का जितना अपमान हुआ वह सोच से भी परे है। नेहरू गांधी परिवार के अलावा किसी व्यक्ति की देश में स्वीकार्यता नहीं बढ़े इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने हर तरह की साजिशें रची गई। बाबा साहेब का राजनैतिक वजूद बनने में रोड़ा डाला गया। उनको लोकसभा चुनाव में हराने के लिए कांग्रेस सरकार ने पूरा जोर लगाया#
#कहा कि आज जो लोग सत्ता के लिए बाबा साहेब के चित्र अपने सीने से लगाए चलते है उन्हें याद करना चाहिए अपने पूर्वजों के कृत्य जब कांशीराम मायावती की बसपा सरकार को ताड़ने के लिए समाजवादी पार्टी के गुंडों ने मायावती पर जानलेवा हमला किया था। ऐसे लोग क्या कभी बाबा साहेब के मूल्यों पर चल सकते है#
#जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में अनुसूचित समाज के आर्थिक सामाजिक और राजनैतिक उत्थान के साथ ही महिलाओं के लिए समानता और सामाजिक स्वीकार्यता को बढ़ावा दिया#
#कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो डॉ. आंबेडकर के मूल्यों एवं विचारों को आत्मसात कर समाज और देश के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। भाजपा की पंच निष्ठा इसका सबसे बड़ा प्रमाण है#
#भारत एक गणराज्य है, अर्थात किसी परिवार द्वारा नहीं बल्कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार राज्य और देश की आर्थिक सामाजिक प्रगति के लिए नीति नियमों का निर्माण करें। भारत के नागरिकों को यह अवसर बाबा साहेब के संविधान ने दिया है। देश के नागरिकों को बाबा साहेब के विषय में संविधान के विषय में जानना चाहिए। हमारे अल्पज्ञान के कारण ही देश विरोधी ताकतों ने सत्ता के लालची दलों के जरिए जनता को गुमराह करने का कार्य किया। जिसका खामियाजा किसी और को नहीं बल्कि भारत के विकास को उठाना पड़ सकता था, पर देश की जनता भ्रमित हुई पर भूली नहीं की भारत निर्माण में भाजपा सरकार कितना महत्वपूर्ण योगदान है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 15 से 25 जनवरी तक बस्ती संपर्क अभियान चलेगा। जिसमें बाबा साहेब के मूल्यों और संविधान के विषय पर लोगों को जागरूक करना है#
#कार्यशाला को मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह अलका गुप्ता महिपाल गौतम ने भी संबोधित किया#
#कार्यशाला पर उपस्थित रहे जिला मंत्री अविनाश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, आजाद भदौरिया, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, सोशल मीडिया के अनुराग श्रीवास्तव, प्रखर सहित मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री आदि मौजूद रहे#
No comments