#हरदोई:- मतदाता देश के भविष्य को आकार देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं: दीक्षा जोशी#
#हरदोई:- मतदाता देश के भविष्य को आकार देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं: दीक्षा जोशी#
#हरदोई: राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर शनिवार को शाहाबाद में छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूक रैली निकाली। मतदाता जागरूकता रैली को उपजिलाधिकारी दीक्षा जोशी ने तहसील परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी दीक्षा जोशी ने कहा कि भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जाता है। मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। इसके माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। चुनावों के द्वारा सरकारें बनती हैं और विकास की दिशा तय होती है। इसलिए, सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और देश के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर एक का वोट महत्वपूर्ण है।उन्होंने सभी को मतदाता शपथ दिलाई#
#तहसील परिसर से मतदाता जागरूकता रैली शुरू हुई जोकि बड़ी फील्ड, बस स्टैंड होते हुए तहसील शाहाबाद पहुंची। रैली में छात्र छात्राएं कदमताल करते हुए चल रहे थे#
#छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागृत किया।नेहरू म्यु. कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं अपने हाथों में पट्टिकाए थामे हुए चल रहीं थीं। मतदाता जागरूकता रैली में श्री हर्ष पांडेय आदर्श इंटर कालेज और राष्ट्रपिता म्यु. इंटर कालेज भी शामिल रहे#
#नेहरू म्यु. कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं ने पोस्टर बनाये एवं रंगोली का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मतदाता जागरुकता रैली में तहसीदार अजय कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार निगम, गोविंद बाजपेयी, प्रधानाचार्या नूरुल हुमा के अलावा ब्लॉक संसाधन केंद्र से रवि प्रकाश गुप्ता,शिक्षिका पुष्पांजलि श्रीवास्तव, भैरवी अग्निहोत्री, नायाब जहाँ, शशी शुक्ला, वर्तिका शुक्ला, ऊषा देवी, वैशाली यादव,आयशा परवीन, शिक्षक वेदराम राजपूत, अरुण कुमार मिश्र, मनोज कुमार गुप्त, ताइकवाँडो प्रशिक्षक तैय्यब खां समेत काफी संख्या में शिक्षक भी शामिल रहे#
No comments