Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी ने की अतिक्रमण रोधी अभियान की समीक्षा#


#हरदोई:- जिलाधिकारी ने की अतिक्रमण रोधी अभियान की समीक्षा#

#हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी अधिशाषी अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से अतिक्रमणरोधी अभियान के सम्बन्ध में बात की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नगर निकायों में सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाये। अतिक्रमण हटाने के लिए मार्गाे को चिन्हित कर चूना गिरवा दिया जाये। माइक से पूरे निकाय में उदघोषणा करवाई जाये। वेंडिंग जोन व नो वेंडिंग जोन का पूरी तरह से पालन किया जाये। व्यापारियों के साथ बैठक कर ली जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments