Breaking News

#हरदोई:- जनपद में भ्रष्टाचार का बोलबाला ब्लॉक से लेकर जनपद तक के आला अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त- दुर्गा समूह की अध्यक्ष पल्लवी#


#हरदोई:- जनपद में भ्रष्टाचार का बोलबाला ब्लॉक से लेकर जनपद तक के आला अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त- दुर्गा समूह की अध्यक्ष पल्लवी#


#हरदोई:- जनपद में भ्रष्टाचार का बोलबाला ब्लॉक से लेकर जनपद तक के आला अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त- दुर्गा समूह की अध्यक्ष पल्लवी#

#हरदोई:- जनपद में भ्रष्टाचार का बोलबाला ब्लॉक से लेकर जनपद तक के आला अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त- दुर्गा समूह की अध्यक्ष पल्लवी#

#हरदोई: राजीव गांधी महिला विकास "परियोजना" "स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण अभियान" (आरजीएमवीपी) 

#हरदोई: जनपद में भ्रष्टाचार का बोलबाला ब्लॉक से लेकर जनपद तक के आला अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त#

#हरदोई: नहीं कम हो रहा भ्रष्टाचार आए दिन अधिकारियों के नए-नए कारनामे देखने को मिल रहे है, फिर भी नहीं सुधर रहे अधिकारी छोटे से बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आ रहे हैं ऐसे ही एक मामला ग्राम सभा बाजपुर नकटोेरा ब्लॉक खंड बावन का सामने आया है जिसमे कई अधिकारी समलित है। राजीव गांधी समूह सखी योजना के तहत ग्राम सभा बाजपुर नकटोेरा मे 21 समूह चल रहे थे जिसमें तीन समूह ने कोटे का आवेदन किया, दुर्गा समूह, राधिका समूह, अली अजीविका स्वयं सहायता समूह एक समूह में 10 महिलाएं थी, ग्राम प्रधान अनीता शुक्ला, जिनका कार्यभार उनके देवर भोले शुक्ला देखते है। भोले व अधिकारियो ने मिलकर  राधिका समूह में 10 की जगह 12 महिलाएं जोड़ दी गई  जिसमें चार महिलाएं जनरल जाति से पिछड़ा वर्ग कर दी गई। ज़ब यह बात दुर्गा समूह की अध्यक्ष पल्लवी व उनके समूह की सखी महिलाओ को पता चली तो वो लोग तुरंत ब्लॉक बावन में जा पहुंची। वहां पे  प्रदीप कुमार (BMM), अभिषेक (BMM), डॉक्टर रामप्रकाश (BDO) वहां के अधिकारियों ने बोला जो भी समूह  200000 देगा  उसी को राशन का कोटा दे दूंगा  शायद अधिकारियों ने अपना कारनामा करके दिखा दिया, यह समूह पिछड़ा वर्ग को निर्धारित था बैंक शाखा के प्रत्येक समूह के खाते में ₹40000 की धनराशि जमा होनी चाहिए उसके बाद ही कोटा के प्रस्ताव को रखा जा सकता है जिस राधिका समूह के कोटा के प्रस्ताव को पारित किया गया वह मानक के अधीन था राधिका समूह में चार जनरल महिलाओं को पिछड़ा वर्ग दिखाया गया है,और राधिका समूह में बैंक लोन लगभग 49000 बाकी है जो समूह की मृतक महिला थी उसका नाम भी लिस्ट से नहीं हटाया गया और उसकी जगह पर नई महिला को भी जोड़ दिया गया जो महिला सामान्य से उसको भी पिछड़ा वर्ग दिखा दिया, राधिका समूह को कोटा निर्धारित कर दिया गया है जब यह बात दुर्गा समूह की अध्यक्ष पल्लवी को पता चली। तब  जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर  पत्र देते हुए व साक्ष दिखाते हुए बोली सर इसकी जांच होनी चाहिए यह कोटा गलत चयन कर दिया गया है। जिलाअधिकारी मंगला प्रसाद  वापस हो गई। दुर्गा समूह की अध्यक्ष पल्लवी ने# 

मिडिया के सामने सारी बात बताते हुए रोने लगी। जब मिडिया की टीम बावन ब्लॉक पर पहुंची तो वहा पर देखा कि वहां के सारे अधिकारी भाग निकले, और ज़ब दूसरे दिन मिडिया की टीम ब्लॉक पर पहुंची तो वहा देखा की ऑफिस बंद पड़ा मिला, उसके बाद मिडिया बालों के साथ पीड़िता भी सवाजपुर तहसील एसडीएम के ऑफिस पहुंची एसडीएम ने जांच के आदेश दिए#

#इसमें हरदोई के DDO अरविंद कुमार जाँच कर रहे थे लगभग एक हफ्ते के बाद पता चलता है की कोटा का लाइसेंस उसी राधिका समूह को जारी कर दिया गया जब यह सूचना मीडिया को मिली उसके बाद मीडिया पहुंची DM ऑफिस जहा चल रही थी मीटिंग, मीटिंग समाप्त होने के बाद DDO साहब बाहर निकले तो मीडिया ने सवाल किया तो साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आते दिखे और उनके साथ मे प्रेम प्रकाश त्रिपाठी PDS परियोजना निदेशक ने महिला संवाददाता नेहा दीक्षित के साथ बतमीजी से पेस आये#

#मीडिया ने सवाल पूछे तो कैमरे के सामने बोलने पर लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं आखिर हरदोई में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है छोटे से बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त नजर है मीडिया वाले जब सच्चाई की बात करती है तो अधिकारी मीडिया के ऊपर ही सवाल खड़े करते नजर आते हैं कैमरे के सामने भी उनको डर नहीं लगता है मीडिया वालो ने जब सच्चाई दिखाई तो खुलेआम मीडिया पर ही (भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी)  सवाल खड़े करते हुए नजर आए#

#योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है हरदोई में देखा जाए तो छोटे से लेकर बड़े अधिकारी मोटी रकम लेकर कोई भी छोटा से बड़ा काम गलत तरीके से कर देते हैं#

No comments