#हरदोई:- पिहानी-आस्था:शीतला माता को लगाया ठंडा पकवानों का भोग, पिहानी में उत्साह से मनाई जा रही शीतलाष्टमी, महिलाओं ने की पूजा/ अर्चना#
#हरदोई:- पिहानी-आस्था:शीतला माता को लगाया ठंडा पकवानों का भोग, पिहानी में उत्साह से मनाई जा रही शीतलाष्टमी, महिलाओं ने की पूजा/ अर्चना#
#हरदोई: पिहानी- के शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने पंखा (बेना) से हवा चलने की परंपरा को निभाया#
#ऋतु परिवर्तन का विज्ञान सम्मत आध्यात्मिक पर्व है शीतला अष्टमी#
#हरदोई: पिहानी- शुक्रवार को कस्बा पिहानी के शीतला मंदिर व ग्रामीण क्षेत्रों में शीतला मंदिर पर शीतला अष्टमी श्रृद्धापूर्वक मनाई जा रही है#
#उल्लेखनीय है किसी शीतलाष्टमी का पर्व विज्ञान सम्मत है और ऋतु परिवर्तन के समय में स्वास्थ्य के संबंध में प्रेरणादायक त्यौहार है। पंखे का प्रयोग संदेश देता है कि गर्मी आ गई है हमें अपने शरीर के तापमान के लिए ठंडी हवा और शीतल जल की आवश्यकता रहेगी। इस पर्व पर बासी खाने की परंपरा है और यह संदेश भी है कि अब गर्मी आ गई, अब बासी खाने का प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं#
#महिलाओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना कर उन्हे ठंडे भोजन का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। यह भी संकल्प लिया कि अब गर्मी के मौसम में न तो बासी खाना खाएंगे और न परिवार के किसी भी सदस्य को बासी भोजन देंगे। महिलाएं सुबह से उत्साहपूर्वक नए परिधान पहनकर, पवित्र जल का लौटा लेकर माताजी की महाप्रसादी लेकर शीतला माता के स्थान व मंदिर पर पहुंची। ठंडे जल से माता को स्नान करवा कर विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ ठंडे भोजन का भोग लगाकर शीतला माता की पूजा-अर्चना की गई#
#शीतला मंदिर के महंत बताते शीतला अष्टमी के व्रत का बड़ा महत्व है। यह त्योहार बच्चों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि देवी शीतला उन्हें बीमारियों से बचाती हैं और उनकी सभी भय-बाधाओं से रक्षा करती हैं।माना जाता है कि देवी शीतला को ये दिव्य भोग अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद देती हैं। यह भी माना जाता है कि इन प्रसाद को खाने से सेहत अच्छी रहती है और धन में वृद्धि होती है। ऐसे में इस दिन मां को ये भोग प्रसाद के रूप में जरूर अर्पित करें#
#पूजा के लिए उमड़ी भीड़#
#शीतलाष्ठमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को शहर में स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने शीतला माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और ठण्डा भोजन का भोग लगाया। पूजा करने के लिए शुक्रवार की सुबह 5 बजे से ही शीतला माता मंदिरों में माता की पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। महिलाएं समूह के रूप में गीत गाते हुए पूजा करने के लिए शीतला माता मंदिर पहुंची#
#लोगों ने ठंडे पकवान से लगाया भोग#
#शुक्रवार को शील सप्तमी के त्योहार पर एक पूर्व बनाए ठंडे पकवानों का माता जी के भोग लगाया। महिलाओं ने एक दिन पूर्व पुआ, पापडी, पुडी, राबडी, हलवा, सकरपारा आदि पकवान बना कर माता के ठंडे पकवानों का भोग लगा कर पूजा की। तत्पश्चात पूरे परिवार के सदस्यों ने माता का प्रसाद मान कर ठंडा भोजन ही किया। महिलाओं ने शीतला माता की कहानी सुनी#
No comments