Breaking News

#गौतमबुद्धनगर:- नोएडा लोकमंच का विशिष्ट महिला सम्मान समारोह, शिक्षा, खेल, समाजसेवा में जुटी डेढ़ दर्जन महिलाओं को किया गया सम्मानित#


#गौतमबुद्धनगर:- नोएडा लोकमंच का विशिष्ट महिला सम्मान समारोह, शिक्षा, खेल, समाजसेवा में जुटी डेढ़ दर्जन महिलाओं को किया गया सम्मानित#

#गौतमबुद्धनगर: जनपद- के सबसे बड़े गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) नोएडा लोकमंच ने आज नोएडा सेक्टर 50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपने देश और समाज में विशिष्ट सेवा और प्रदर्शन से अपना विशेष स्थान बनाने वाली डेढ़ दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया। पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी और झारखंड के पूर्व राज्यपाल आईएएस प्रभात कुमार ने इस अवसर पर कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए आंखें होना उतना आवश्यक नहीं है जितना इरादों का दृढ़ होना आवश्यक होता है।इन महिलाओं की उपलब्धियों से उनके दृढ़ इरादों का परिचय मिलता है#

#गैर सरकारी सामाजिक संगठन (एनजीओ) के सामाजिक सरोकारों में यह भी शामिल होना चाहिए कि विभिन्न स्तरों पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया जाए। नोएडा लोकमंच ने इसी सरोकार के तहत आज ऐसी डेढ़ दर्जन महिलाओं को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया। महिला दिवस के आसपास आयोजित इस कार्यक्रम में नोएडा के पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह यह कहने से नहीं चूके कि महिलाओं के लिए हर दिन सम्मान का दिन होना चाहिए। नोएडा लोकमंच के प्रकल्प 'पहला कदम' के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नोएडा सीईओ की धर्मपत्नी श्रीमती श्रद्धा लोकेश, डॉ उमा शर्मा, पूर्व नौकरशाह योगेन्द्र नारायण व जे पी शर्मा, पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, प्रकाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ वी एस चौहान, डीसीपी प्रीति यादव, नवरत्न फाउंडेशन के चेयरमैन अशोक श्रीवास्तव समेत तमाम विशिष्ट लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मानित होने वाली महिलाओं में पुष्पा सिंह संस्कार स्कूल, रेणु सिंह टीचिंग अवॉर्ड विजेता, सुनीता खटाना समाजसेवी, ज्योति श्रीवास्तव नर्तकी वैशाली कला केंद्र, शालू गोयल संचालिका अपना घर नोएडा, रुचिका गुप्ता पशु प्रेमी, डॉ रितु गुप्ता, श्रद्धा लोकेश, उमा शर्मा, डीसीपी प्रीति यादव , प्रोफेसर अंकिता राज, दिव्या काकरान रेसलर, शशि पांडे फील्ड स्कॉलर लेखक, आरती खन्ना फील्ड स्कॉलर ,पाशर्वी चोपड़ा खिलाड़ी, शिखा धामा, एक पुलिसकर्मी जो नौकरी के साथ-साथ गरीब बच्चों को शिक्षित करने में जुटी रहती है। रूसी गुप्ता शिक्षा प्रियंका सिंह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शामिल रहीं।कार्यक्रम का संचालन आर एन श्रीवास्तव व राजेश्वरी त्यागराजन ने किया। नोएडा लोकमंच महासचिव महेश सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि समाज के उत्थान में जुटे लोगों को सम्मानित करना स्वयं सम्मानित होने जैसा है। नेक दृष्टि#

No comments