Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- बाबा मैरिज हाल में होली मिलन समारोह में सपा पर गरजे आबकारी मंत्री, कहा कि गुंडा, भू माफिया, शराब माफियाओं को दिया संरक्षण, अपराधियों को बनाया सांसद विधायक#


#हरदोई:- पिहानी- बाबा मैरिज हाल में  होली मिलन समारोह में सपा पर गरजे आबकारी मंत्री, कहा कि गुंडा, भू माफिया, शराब माफियाओं को दिया संरक्षण, अपराधियों को बनाया सांसद विधायक#

#सपा सरकार में हुए सबसे अधिक दंगे, योगी सरकार बना रही श्रेष्ठ प्रदेश---बोले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल#

#हरदोई: पिहानी- कस्बा पिहानी के बाबा मैरिज हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने  सपा सरकार को जमकर कोसा। आबकारी मंत्री ने कहा किसपा सरकार में प्रदेश में सर्वाधिक दंगे हुए थे। योगी सरकार प्रदेश को भारत का श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का काम कर रही है। योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हो जाने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जहां धार्मिक विचारधारा को मजबूत किया जा रहा है वहीं स्वरोजगार स्थापित कराकर प्रदेश की जनता को भी मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार देश को दुनिया का श्रेष्ठ देश बनाने का कार्य कर रही है तो वहीं प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत को श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सकार ने पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है। बताया कि पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शतप्रतिशत छात्रवृत्ति और छात्र प्रतिपूर्ति शुल्क की धनराशि प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराई है जबकि पूर्व की सरकारों के सामने इसके लिए बजट का रोना रहता था। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारों को नौकरी मिली है।हाल में ही क्षेत्र के कई युवा पुलिस भर्ती में आए हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के पूर्व सभासद संजीव शर्मा ने किया।टड़ियावां ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश,  अभिजीत प्रकाश, कपिल मोहन गुप्ता पूर्व जिला सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, राजीव गुप्ता पूर्व सभासद, शेर सिंह लाइनमैन ,समाज सेवी सुधीर गुप्ता ,विनय गुप्ता सिरसा, राजीव गुप्ता चंदेली ,  चेयर पर्सन के बेटे जैद सईद खान ,गुलशन जोशी ,बाबा मैरिज हाल के संस्थापक जोगराज सिंह, कासिम पूर्व प्रधान सिमौर ,सुभाष पाल, लोकनाथ पूर्व प्रधान, अनिल गौतम पूर्व प्रधान, विशेष मिश्रा ,सौजफ जैदी, मनोज कुशवाहा, अनुराग यादव कुल्लही, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पंकज वैश्य ,अवधेश गुप्ता , विधायक प्रतिनिधि विपिन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दीनदयाल वर्मा, गुड्डू कुरेशी विमलेश तिवारी, धीरज गुप्ता समेत सैकड़ो कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में मौजूद रहे#

No comments