Breaking News

#लखनऊ:- मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चा के मध्य मुख्यमंत्री से 'रिजर्व रविवार' को नोएडा विधायक की 'अनायास' भेंट#


#लखनऊ:- मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चा के मध्य मुख्यमंत्री से 'रिजर्व रविवार' को नोएडा विधायक की 'अनायास' भेंट#

#लखनऊ: मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चा के बीच नोएडा विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 5-कालिदास मार्ग पर भेंट की। यूं तो पंकज सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर मुलाक़ात को शिष्टाचार भेंट बताया है#

#लेकिन, भेंटवार्ता के सियासी मानी निकाले जा रहे हैं, इस मायने में कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपवाद-स्वरूप ही भेंट करते हैं। माना जा रहा है, लंबी प्रतीक्षा उपरांत पंकज सिंह को संगठन में उनकी सेवाओं का प्रतिफल मिल सकता है#

#प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह की रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात ने भाजपा में सियासी दिग्गजों की धुकधुकी बढ़ा दी है। हालांकि, पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई भेंट का फोटो सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा करते हुए लिखा, '45 दिनों तक प्रयागराज में चले भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल महाकुंभ आयोजन की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह महाकुंभ न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए आस्था एवं संस्कृति की अद्वितीय मिसाल बना। इस आयोजन ने संपूर्ण विश्व को सनातन धर्म की महानता और भारतीय संस्कृति की दिव्यता से परिचित कराया#

#राजनीतिक पंडित मुख्यमंत्री से पंकज सिंह की भेंट को उनके दिन बहुरने से जोड़ कर देख रहे हैं। पंकज सिंह लम्बे समय से संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज का जन्म 12 दिसम्बर 1978 को झारखंड के पलामू (डाल्टनगंज) में हुआ। वह 2017 में नोएडा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। लोक लेखा समिति सदस्य रहे। 2022 के चुनाव में पुनः नोएडा से विधायक निर्वाचित हुए। अधिष्ठाता मण्डल के सदस्य हैं#

#संसदीय अध्ययन के लिए कई विदेश यात्रा कर चुके हैं। संगठन में प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। संगठन में उनके समकालीन और परवर्ती कई पदाधिकारी 'उपकृत' हो चुके हैं। लेकिन, पंकज सिंह क्षमताओं के पुरस्कार से वंचित हैं। मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री के घर अवकाश के दिन भेंटवार्ता से पंकज के राजनीतिक भविष्य को दिशा मिलती मानी जा रही है। पंकज ने पब्लिक की कसौटी पर साबित किया, फिर भी दरकिनार : पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह महामंत्री के दायित्व का भी मजबूती से निर्वहन कर चुके हैं। कहा जा सकता है, उनको दो मर्तबा टिकट देकर पार्टी ने विधायक बनाया। लेकिन, देखना होगा वह पब्लिक के बीच से चुनकर आए। जबकि संगठन के दूसरे चेहरों ने विधायी और संसदीय सौंध में पार्टी की रहमत से पिछले दरवाजे से एंट्री पाई। बाकी, पंकज की मुख्यमंत्री से भेंट के अभी निहितार्थ ही खोजे जा सकते हैं, तस्वीर मंत्रिपरिषद विस्तार के साथ स्पष्ट होगी#

#इन्हें मिल चुका संगठन में काम का ईनाम जेपीएस राठौर : 2014 में प्रदेश उपाध्यक्ष संग सह सदस्यता प्रभारी रहे। 2017 में सरकार बनी तो प्रदेश महामंत्री, अवध क्षेत्र प्रभारी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष नामित हुए। 2022 में सरकार लौटी। जेपीएस राठौर विधान परिषद सदस्य बना योगी मंत्रिपरिषद में सहकारिता मंत्री बनाया गया। अमरपाल मौर्य : प्रदेश महामंत्री के तौर पर जेपीएस राठौर के बाद अवध क्षेत्र के प्रभारी हुए। प्रकारान्तर में राज्यसभा भेज दिए गए। अनूप गुप्ता : भाजपा संगठन में 14 में प्रदेश मंत्री, फिर आगे महामंत्री रहे लखीमपुर खीरी के अनूप गुप्ता को विधान परिषद भेजा गया#

#डीपी सिंह चौहान "सम्पादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments