#हरदोई:- शाहाबाद- व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण एवं होली/ ईद मिलन समारोह संपन्न#
#हरदोई:- शाहाबाद- व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण एवं होली/ ईद मिलन समारोह संपन्न#
#हरदोई: शाहाबाद- कस्बे के रॉयल मैरिज हॉल में बुधवार की शाम को उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण और होली व ईद मिलन समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल हरदोई के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि संरक्षक चीफ इंजिनियर यावर अली खान रहे। समारोह में कमेटी के शपथ ग्रहण के बाद मुंबई से बुलाये गए जादूगर ज़ैद खान ने अपने जादू से सबको सम्मोहित कर सबका मन जीत लिया।कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री प्रभु बाजपेई ने किया।हरदोई से जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, युवा जिलाध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी,आई टी सेल जिलाध्यक्ष भरत पाण्डेय एवं काफ़ी संख्या में जिले से पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पाली व्यापार मंडल प्रभारी अरविन्द बाजपेई समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।संगठन के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद द्वारा होली/ ईद मिलन का सामूहिक कार्यक्रम कर आपसी भाई चारे का सन्देश दिया गया।उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री संजीव बांगा ने अपने सम्बोधन में व्यापारियों को गन्दी राजनीति से बचने एवं अपने व्यापार पर ध्यान देने की बात कही। सभी व्यापारी एक जुट होकर व्यापारियों की मदद करें और व्यापार मंडल का साथ दें। व्यापार मंडल हर स्तर तक व्यापारियों का साथ देगा। संगठन की शाहाबाद इकाई के संरक्षक चीफ इंजिनियर यावर अली खान ने व्यापार मंडल कमेटी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की एवं हमेशा कमेटी पर अपना सहयोग व आशीर्वाद बनाये रखने की बात कही।जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित द्वारा नगर कमेटी,युवा कमेटी,आई टी सेल कमेटी, महिला कमेटी को व्यापार मंडल के संविधान के अनुसार कार्य करने एवं ईमानदारी से व्यापारी वर्ग की मदद करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में छुन्ना भाई, फैज़ान खान, अरमान खान, राजकुमार सक्सेना, प्रभु बाजपेई, मोहित गुप्ता, साजिद अली, नेहाल वारसी के साथ सभी पदाधिकारियों का योगदान रहा।कार्यक्रम में अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, महामंत्री संजीव बांगा, कोषाध्यक्ष छुन्ना भाई, सुरकुट्टी लाल गुप्ता, अर्जुन गुप्ता,राजकुमार सक्सेना, मोहित गुप्ता, डॉ शाहिद अली,रवि गुप्ता, राजू वर्मा एवं सैकड़ों पदाधिकारी/व्यापारी उपस्थित रहे#
No comments