#हरदोई:- पेट्रोल पम्पों पर महिलाओं व पुरुषों हेतु पृथक शौचालय, पानी, हवा आदि की सभी व्यवस्थाये सही रखें/ जिला पूर्ती अधिकारी#
#हरदोई:- पेट्रोल पम्पों पर महिलाओं व पुरुषों हेतु पृथक शौचालय, पानी, हवा आदि की सभी व्यवस्थाये सही रखें/ जिला पूर्ती अधिकारी#
#हरदोई: जिला पूर्ती अधिकारी ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज तहसील बिलग्राम क्षेत्र में कार्यरत पेट्रोल पम्पों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। अग्रवाल ब्रदर्स बिलग्राम के पेट्रोल पम्प पर महिलाओं व पुरुषों हेतु पृथक शौचालय व्यवस्था पाई गई। अवस्थित शौचालय में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। दिव्यांगजन हेतु शौचालय में रैम्प बना नहीं पाया गया । पेट्रोल पम्प पर आम जनमानस हेतु पेयजल की व्यवस्था पाई गई किन्तु उक्त जगह पर साफ-सफाई नही पाई गई उक्त स्थान का सही रख-रखाव व सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। वाहनों हेतु मुफ्त हवा भरने की व्यवस्था भी पाई गई। स्पर्श पेट्रोलियम बिलग्राम मे पेट्रोल पम्प पर महिलाओं व पुरुषों हेतु पृथक शौचालय व्यवस्था पाई गई। अवस्थित शौचालय में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। दिव्यांगजन हेतु शौचालय में रैम्प भी बना पाया गया । पेट्रोल पम्प पर आम जनमानस हेतु पेयजल की व्यवस्था सही नही पाई गई उक्त व्यवस्था एक सप्ताह में सही कराते हुए कार्यालय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया । वाहनों हेतु मुफ्त हवा भरने की व्यवस्था पाई गई। नायरा पेट्रोल पम्प बिलग्राम के निरीक्षण करने पर सभी व्यवस्थायें सही पायी गयी। इसी तरह सभी पेट्रोल पम्प संचालकों से कहा गया है कि अपने पेट्रोल पम्प पर महिलाओं व पुरुषों हेतु पृथक शौचालय, पानी, हवा आदि की सभी व्यवस्थाये सही रखें ताकि किसी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर उसे कोई परेशानी न हो#
No comments