Breaking News

#हरदोई:- विकास खण्ड बावन के प्राथमिक विद्यालय रमपुरा में बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण#


#हरदोई:- विकास खण्ड बावन के प्राथमिक विद्यालय रमपुरा में बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण#

#हरदोई: के विकास खण्ड बावन के प्राथमिक विद्यालय रमपुरा के शिक्षक व शिक्षिकाएं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह से अनुमति प्राप्त कर 17 मई दिन शनिवार को विद्यालय के निपुण छात्र व छात्राओं के साथ शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना हुए। राज्य संसाधन समूह के सदस्य एस आर जी आशीष कुमार मिश्र ने बस को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु धोबिया आश्रम पिहानी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को सामाजिक व ऐतिहासिक ज्ञान प्राप्त होता है। बच्चे किताबी ज्ञान की अपेक्षा देखकर स्थायी ज्ञान प्राप्त करते हैं। विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी द्वारा अपने निजी व्यय से शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। अभिभावकों में चर्चा हो रही है कि हम अपने बच्चों को ऐतिहासिक स्थल आदि नहीं दिखा पाते परन्तु प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चों को धोबिया आश्रम दिखाया गया, जो बहुत ही सराहनीय है। शैक्षिक भ्रमण में प्राथमिक विद्यालय रमपुरा के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय समथरी के बच्चे भी शामिल हुए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार द्वारा बच्चों को जलपान की व्यवस्था करायी गई। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक गण अशोक कुमार मिश्र, आशा किरण मिश्रा, नीलम सिंह व चंद्रपाल द्वारा बच्चों को भ्रमण के दौरान विभिन्न जानकारियां दी गई। बच्चों के खिलखिलाते चेहरे शैक्षिक भ्रमण की सफलता की गवाही दे रहे थे#

No comments