#हरदोई:- तिरंगा यात्रा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक, कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होगी तिरंगा यात्रा#
#हरदोई:- तिरंगा यात्रा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक, कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होगी तिरंगा यात्रा#
#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कल 11 मई को 8:30 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होगी तथा विभिन्न चौराहों से होते हुए शहीद उद्यान में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग यात्रा में अपनी प्रतिभागिता कर देश के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें। इसमें माननीय जन प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। सभी संगठनों को इस सम्बन्ध में सूचित किया जाये। यात्रा के दौरान एक एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments