#हरदोई:- शाहाबाद- ये मोदी के नेतृत्व का नया भारत है=रजनी तिवारी, ऑपरेशन सिंदूर के तहत कस्बे में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा#
#हरदोई:- शाहाबाद- ये मोदी के नेतृत्व का नया भारत है=रजनी तिवारी, ऑपरेशन सिंदूर के तहत कस्बे में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा#
#हरदोई: शाहाबाद- ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए गए मुंहतोड़ जवाब में वीर सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए मंगलवार क़ो नगर में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएँ, महिलाओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंबेडकर पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। ब्लॉक परिसर में तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर राज्यमंत्री ने पाकिस्तान में पोषित आतंकियों की पहलगाम में कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि आज सेना के सम्मान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई है।इस विशाल तिरंगा यात्रा में महिलाओं की भागीदारी ने यह दिखा दिया है कि ज़ब देश की बात आती है तो हमारी बहने भी घर से निकलकर आगे आती हैं।यह मोदी के नेतृत्व का नया भारत है,हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया और दिखा दिया कि हम आतंकियों का समूल विनाश करते हैं। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने तिरंगा यात्रा में आये लोगों का आभार व्यक्त करते हुए यात्रा का समापन किया#
#विशाल तिरंगा यात्रा में केन ग्रोवर्स सोसायटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह,मनोज मिश्रा,सुभाष रस्तोगी,अमित मिश्रा,शरद सिंह,गोविन्द पाठक,मिन्ने सिंह,सुधीर सिंह सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व स्कूली बच्चें, महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया#
No comments