#हरदोई:- शाहाबाद- दलालों, जालसाजों, भूमाफियाओं की मदद कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष, पार्टी क़ो नगर में हो रहा नुकसान#
#हरदोई:- शाहाबाद- दलालों, जालसाजों, भूमाफियाओं की मदद कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष, पार्टी क़ो नगर में हो रहा नुकसान#
#नगर अध्यक्ष के भतीजे ने पीड़ित से कहा-चाहें चले जाओ मुख्यमंत्री ऑफिस,जो चाचा चाहेंगे बही होगा,दबाब में पीड़ित ने किया सुलह-समझौता#
#हरदोई: शाहाबाद- सपा से भाजपा में शामिल होने के बाद आशीर्वाद से शाहाबाद नगर के अध्यक्ष बने अनिल पाण्डेय पिन्टू भाजपा क़ो ही नगर में खत्म करने में जुट गए हैं। ऐसे ही एक जमीनी विवाद में फ्राड का एक मामला 9 जून क़ो कोतवाली में पहुंचा, शिकायती पत्र में मौलागंज निवासी लवकुश पुत्र मुंशीलाल ने मौलागंज के ही अमित पुत्र प्रसादीलाल पऱ आरोप लगाया कि वह पहले से किसी व्यक्ति क़ो शर्तिया बैनामा कर प्लाट बेंच चुका है, उसी प्लाट क़ो उसे भी बेंचने के नाम पऱ ढाई लाख रुपए ऐंठ लिए। उक्त जालसाज ने तुरंत नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय पिन्टू से सम्पर्क किया, नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय पिन्टू भी जालसाज की सिफारिश में जुट गए। बहीं नगर अध्यक्ष के भतीजे ने पीड़ित क़ो धमकाते हुए कहा कि थाने से प्रार्थना पत्र बापस ले लो, तुम चाचा क़ो नही जानते जो चाचा चाहेंगे बही होगा। चाहें सीओ, एसपी या मुख्यमंत्री ऑफिस चले जाओ। पीड़ित पऱ दबाब बनाते हुए जालसाज की सिफारिश नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय पिन्टू द्वारा करने की बजह से 6 दिन कोतवाली में मामला पेंडिंग में पड़ा रहा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने भी दबाब उस पऱ ही बनाया और यह कहा कि यदि समझौता नही करोगे तो रुपए भी नही मिलेंगे जो मिल रहे हैं ले लो, बांकी 8 माह में जालसाज से रुपए दिलवाने के नाम पऱ समझौता करा दिया। इससे साफ प्रतीत हो रहा है भाजपा पार्टी क़ो खड़ा करने में कार्यकर्ताओं की मेहनत व राज्यमंत्री रजनी तिवारी की स्वच्छ, ईमानदार छबि धूमिल करने में नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय पिन्टू कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। यह कोई एक मामला नही है, निजी स्वार्थ के चलते नगर अध्यक्ष भाजपा की लोकप्रिय, ईमानदार व मेहनती राज्यमंत्री रजनी तिवारी क़ो भी भ्रमित कर दलालों, जालसाजो व भूमाफियाओ की पुरजोर सिफारिश व मदद कर रहे हैं जिससे पार्टी की नगर में छबि खराब हो रही है#
No comments