#हरदोई: सवायजपुर- मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन के नेतृत्व में सेक्टर संयोजक ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां#
#हरदोई: सवायजपुर- मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन के नेतृत्व में सेक्टर संयोजक ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां#
#हरदोई: सवायजपुर- उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन के नेतृत्व में शक्ति केंद्र संयोजक विनोद शुक्ला ने पाली मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र पांडेपुर ग्राम कनकापुर के पार्टी पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किये। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ उठाने हेतु जागरूक करते हुए मंडल उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा और बूथ अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश आर्थिक सशक्तिकरण एवं समृद्धि के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पाली मण्डल में जनसम्पर्क कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाजपा सरकार की योजनाओं व् उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुँचाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र संयोजक विनोद शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष सुधीर शुक्ला,रंजीत, सुरजीत कटियार आशीष अग्निहोत्री, पुजारी, राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Comment
No comments