Breaking News

#हरदोई:- विदेशी सामान के बहिष्कार को लेकर स्वदेशी जागरण मंच ने 11 को किया प्रदर्शन का ऐलान#

#हरदोई:- विदेशी सामान के बहिष्कार को लेकर स्वदेशी जागरण मंच ने 11 को किया प्रदर्शन का ऐलान#

#हरदोई: स्वदेशी जागरण मंच नगर और जिला कार्यकारिणी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं संस्थाओं तथा अनुसांगिक संगठनों ने क्षत्रिय भवन धर्मशाला रोड पर आहूत बैठक में विदेशी सामानों के बहिष्कार को लेकर 11 तारीख को प्रदर्शन करने की रूपरेखा तय की। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक हर्षवर्धन सिंह के संयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं,अनुसांगिक संगठनों के साथ क्षत्रिय भवन धर्मशाला रोड पर बैठक हुई, जिसमें जिला संयोजक अवनीश द्विवेदी ने बताया कि 11 अगस्त 2025 को समय अपरान्ह 1:30 बजे सोल्जर बोर्ड चौराहा पर एकत्रित होकर भारतीय व्यापार एवं सामान पर अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन, अमेरिकी एवं चीनी सामान का बहिष्कार कर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।नगर संयोजक अधिवक्ता शिवसेवक गुप्त जय शिव ने सभी देश प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। इस बैठक में सभी सामाजिक संगठनों,कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अनुससंगिकसंगठनों, विचार परिवार के जिला व जिला से ऊपर के पदाधिकारी, संस्थाओं के पदाधिकारी, सभी व्यापारिक सामाजिक व धार्मिक संगठन के जिला प्रमुख व कार्यकारिणी मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षत्रिय भवन के अध्यक्ष राजपाल सिंह बहादुर बेटियां फाउंडेशन की संस्थापिका कुसुम लता गुप्ता,कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के नितिन गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे#

No comments