Breaking News

#शाहजहांपुर:- गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना#


#शाहजहांपुर:- गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना#

#शाहजहांपुर: जिले से होकर बहने वाली गर्रा नदी में आने वाले तीन दिनों में जलस्तर में 6 से 7 फीट तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह जलस्तर वृद्धि सामान्य वर्षा के कारण है और फिलहाल किसी भी प्रकार की बाढ़ या खतरे की स्थिति नहीं बन रही है#

#प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के संबंधित अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके#

#जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के संपर्क में रहें। साथ ही, नदी के अत्यधिक निकटवर्ती क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें#

#सिंचाई विभाग के पास उपलब्ध स्टॉक में ईसी बैग, नॉयलान क्रेट, परक्यूपाइन, बल्ली और बम्बू शामिल हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को एक्टिव कर दिया है और राहत सामग्री उपलब्ध करा दी है#

No comments