Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- चौकी जामामस्जिद क्षेत्र में संगठित अपराधों की आई बाढ़#


#हरदोई:- शाहाबाद- चौकी जामामस्जिद क्षेत्र में संगठित अपराधों की आई बाढ़#

#हरदोई:  शाहाबाद-  नगर कोतवाली की जामामस्जिद पुलिस चौकी में हर प्रकार के अपराधों की बाढ़ आई है हालांकि यह बाढ़ पहले से है किन्तु इस चौकी का सिपाही राहुल जो कि पहले से अवैध धंधों एवं अन्य अपराधों की बँधी हुई वसूली चौकी में पहले रह चुके चौकी इंचार्ज के लिए कर रहा था, उसने ही नवागत चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी को चौकी की अवैध आमदनी के बारे में पूरी बात बताकर समन्वय स्थापित कर लिया है और अब यही दोनों सिपाही दारोगा मिलकर बँधी हुई आमदनी के अलावा अन्य संगठित अपराधों से अवैध धन उगाही बढ़ाने की जुगाड़े भिड़ाने के लिए एकजुट हैं, उदाहरणार्थ तत्कालीन चौकी प्रभारी रजनीश दुबे ने इस्लामगंज की फलमंडी गेट के सामने चाय की दुकान और एक अन्य दुकान से हो रही अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री बंद करा दी थी किन्तु उनके बाद आए धर्मेंद्र चौधरी को जब इसकी जानकारी सिपाही राहुल के द्वारा हुई तो उन्होंने बंद हो चुकी शराब की बिक्री पुनः शुरू करा दी है, नतीजतन किसी ने अवैध देशी मदिरा की चाय की दुकान से हो रही बिक्री की वीडियो वायरल कर दी, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसी पुलिस चौकी में कांशीराम कालोनी है जिसमें जुआँ सट्टा कच्ची शराब देशी शराब स्मैक गांजा चरस की बिक्री चरम सीमा पर है जो कि कई बार अखबार की सुर्खियों में आने के बाद भी जस की तस खुल्लमखुल्ला जारी है, जनपद के कप्तान नीरज कुमार जादौन स्वयं चाहें तो इस खबर की की सच्चाई जाँचने के लिए कोई भी नशेड़ी किस्म का मुखबिर या सिपाही कांशीराम कालोनी भेजकर गांजा की पुड़िया या चरस की बत्ती मंगवा सकते हैं क्योंकि कांशीराम कालोनी के धंधेबाजों को स्थानीय पुलिस की परवाह नहीं, इसलिए वह किसी को भी अपने ठिकाने पर देखते ही समझ जाते हैं कि उनका कौन सा ग्राहक किसलिए आया है, कोई नया ग्राहक होता है तो पूँछ भी लेते हैं, इतना ही नहीं इस कांशीराम कालोनी में चोर उच्चके गुंडे मनचले जेबकतरे टप्पेबाज ठग और अंतर्राज्जीय मादक पदार्थ तस्कर भी शरण पाते हैं और उनकी इसी कालोनी में हर तरह की खातिर की जाती है जिसमें चौकी जामामस्जिद में रहे कई सिपाही ही नहीं बल्कि दारोगा इंस्पेक्टर सीओ तक शामिल रहे हैं, अब भी पुलिस का और कालोनी का काफी करीबी वास्ता व सरोकार है, पुलिस के कई लोगों का कालोनी में अस्थाई आवास भी बताया जा रहा है। इसके जामामस्जिद पुलिस की शह पर जगह जगह खुलेआम सट्टा लगाया जाना सर्वविदित है जिसकी जानकारी कप्तान चाहें तो किसी से भी कर सकते हैं, जिसका सुविधाशुल्क भी चौकी पुलिस का पहले से बंधा है। पुलिस चौकी जामामस्जिद के पीछे मोहल्ले में जुएं का फड़ फिर पड़ने लगा है, हालांकि चौकी इलाके में कई अन्य जुएं के फड़ भी चर्चित हैं। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले कांशीराम कालोनी की एक खबर छपी थी तो मैंने वहाँ उप निरीक्षक राकेश को बोला था और उसके बाद नए चौकी इंचार्ज आए तो उन्हें भी कांशीराम कॉलोनी में जाकर जानकारी करके कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि वह तो अपने ऑफिस में रहते हैं और फिर क्षेत्र में निकल जाते हैं, पहले जब खबर छपी थी तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज को शख्ती से बोला था, उन्होंने यह बताते हुए एक बार फिर फोन कॉल करके एसएचओ से कहा कि कालोनी या कहीं भी किसी संगठित अपराध या मादक पदार्थ तस्करी बिक्री की सूचना नहीं मिलनी चाहिए और अगर मिली तो वह अपनी कलम से बख्शेंगे नहीं#

#मादक पदार्थ तस्करों से पुलिस के परम्परागत गहरे सम्बन्ध#

#हरदोई: शाहाबाद- इधर बर्षों से जहाँ अंतराज्जीय मादक पदार्थ तस्करों समेत बिक्रेताओं के आवास एवं अन्य ठिकाने हैँ वहीं यहाँ की थाना कोतवाली और पुलिस चौकी जामामस्जिद में तैनात रहे सिपाही दारोगा इंस्पेक्टर सहित प्रभारी निरीक्षकों और सीओ समेत तमाम संगठित अपराधी किस्म के लोगों का खाना पीना उठना बैठना उठना रहना बहुत से लोगों को पता है, इतना ही नहीं अंतर्राज्जीय संगठित अपराधी किस्म के लोगों के ठिकानों पर पुलिस अधिकारियों तक की अय्याशी के चर्चे भी आम रहे हैं, बीते बर्षों में एक दौर ऐसा भी आया जब यहाँ तैनात रहे कई आरक्षी उपनिरीक्षक ही नहीं बल्कि आला अधिकारी तक संगठित अपराधियों की रखैल महिलाओं के आगोश में खोए और सोए रहे, यहाँ तो#

#ऐसे अधिकारी आए जिनकी चर्चाएं अभी तक आए दिन कहीं न कहीं हो ही जातीं हैँ, जिन्होंने हया शर्म पद की गरिमा सबकुछ दरकिनार कर यहाँ ऐसी अय्याशी की कि भले सीधे लोग दांतों तले ऊँगलियाँ दबा लिए। ऐसे अय्याश अधिकारियों ने यहाँ के कई अच्छे भले लोगों को भी बलि का बकरा बनाकर जेल भी भेज दिया, इतना ही नहीं संगठित अपराधी किस्म के लोगों समेत संगठित तस्करों द्वारा जुटाई गई अय्याशी में डूबे कई पत्रकार भी केवल इसलिए प्रताड़ित किए गए क्योंकि वह भले पुलिस के बेजा मामलों में चुप रहे लेकिन वह अपनी कलम को बिल्कुल काबू में नहीं रख सके जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। आखिर अब पुलिस चौकी जामामस्जिद के नवागत प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी अपने चहेते सिपाही राहुल के साथ पहले से चली आ रही परम्पराओं को निभाएं या न निभाएं लेकिन बँधी हुई आमदनी तो आज तक किसी चौकी इंचार्ज ने नहीं छोड़ी तो यह कहाँ छोड़ देंगे जब बढ़ाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, अल्लाहपुर तिराहे की शराब दुकानों सहित आसपास की दुकानों से भी चौकी पुलिस की अवैध वसूली जाहिर है#

#इस सम्बन्ध में सीओ अनुज मिश्रा ने कहा कि उनसे पहले कहाँ क्या होता रहा और उन्हें इससे मतलब नहीं है लेकिन जब से वह आए हैं तभी से उनकी यह कोशिश रहती है कि कोई क्राइम न होने पाए और न उनके यहाँ रहते पुलिस की किसी मामले में छबि धूमिल हो, उन्होंने बताया कि उन्होंने बड़ी सख़्ती से एसएचओ को बोला है, और तो और उन्होंने तत्काल चौकी इंचार्ज जामामस्जिद को भी इस सम्बन्ध में चर्चा करने के लिए अपने ऑफिस बुलाया लेकिन बाद में उनकी चौकी इंचार्ज से क्या बार्ता हुई आखिर इसकी जानकारी नहीं मिली#

No comments