#हरदोई:- लीलाधारी श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का के वर्णन में मंत्रमुग्ध हुए श्रोतागण#
#हरदोई:- लीलाधारी श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का के वर्णन में मंत्रमुग्ध हुए श्रोतागण#
#हरदोई: विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान एवं सार्वजनिक शिक्षाेन्नयन संस्थान के तत्वावधान में डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अल्लीपुर, हरदोई में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा श्री धाम वृन्दावन से पधारी हुई देवी महेश्वरी "श्रीजी" ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना, अकासुर,बकासुर आदि दानवों का मर्दन माखन चोरी लीला, गौ चारण आदि लीलाओं का वर्णन किया#
#श्रीजी ने गोवर्धन लीला की कथा सुनाते हुए बताया कि एक दिन गोकुल वासी इंद्र की पूजा की तैयारी कर रहे थे तो श्री कृष्ण ने कहा कि बाबा आप उनकी पूजा क्यों करते हैं,आप उनकी करे जो साक्षात है श्री गोवर्धन जी तब समस्त गोकुल वासी 56 भोग की प्रसादी तैयार कर गोवर्धन की पूजा करने जाते हैं और पूजन कर गोवर्धन जी की परिक्रमा करते हैं । देवी जी ने बताया कि गोवर्धन जी कलयुग के साक्षात् देवता हैं जो समस्त पापों का निवारण कर समस्त सुखों को प्रदान करते हैं#
#कथा श्रवण के लिए अवनेंद्र विक्रम सिंह- जिला अध्यक्ष सेवा भारती, अमन विक्रम सिंह-युवा अध्यक्ष सीतापुर,डॉ राजवीर सिंह, भंवर सिंह,अध्यक्ष सीतापुर, श्री राम मोहन त्रिवेदी, शुभम वाजपेई, गौरीश बाजपेई, निर्भय नारायण गुप्ता- महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद वीरेंद्र तिवारी -प्रांत अध्यक्ष अवध प्रांत , गंगाचरण दीक्षित, माती बिंदेश्वरी पाण्डे ,श्रीमती अर्चना बाजपेई, विकास पाठक, अंकित पाठक, राजेंद्र त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे#

No comments