Breaking News

#जालौन:- रामपुरा- पानी की टंकी पर युवक नेफांसी लगाकर आत्महत्या की, ग्राम वासियों ने शराब को माना मौत का जिम्मेदार#


#जालौन:- रामपुरा- पानी की टंकी पर युवक नेफांसी लगाकर आत्महत्या की, ग्राम वासियों ने शराब को माना मौत का जिम्मेदार#


#जालौन:- रामपुरा- पानी की टंकी पर युवक नेफांसी लगाकर आत्महत्या की, ग्राम वासियों ने शराब को माना मौत का जिम्मेदार#

#जालौन: रामपुरा- ग्रामीण ने जल संस्थान वाली पानी की टंकी की सीढ़ियों पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है#

#रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कदमपुरा निवासी रामकुमार उर्फ टंटी पुत्र वृंदावन उम्र लगभग 42 वर्ष ने गांव में बनी जल संस्थान की पानी की टंकी पर ऊपर चढ़ने वाली लोहे की सीढ़ियों के सहारे फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करली है#

#बताया जाता है कि मृतक रामकुमार अपने छह भाइयों में तीसरे नंबर का। अविवाहित भाई था। रामकुमार शराब पीने का आदी था सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे गांव के लोगों ने उसे जल संस्थान की बनी पानी की टंकी परिसर में लोहे की सीढ़ियों पर फांसी के फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया । घटना की सूचना तत्काल रामपुरा थाना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव, रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह , उप निरीक्षक रामकिशोर सिंह मय हमराही तत्काल मौके पर पहुंच गए ।  फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी व नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उन्हें भेजा है#

#ग्रामीणों का मानना है कि मृत्यु का कारण अत्यधिक शराब पीना है । अनुमान लगाया जाता है कि मृतक रामकुमार पूरे दिन शराब के नशे में धूत रहने से वह अपना संतुलन को बैठा इसी कारण घटना घटित हुई। स्थानीय ग्रामवासी रामऔतार (मृतक का भाई) ,श्री कृष्णा दोहरे समाजसेवी , भरत सिंह, करण सिंह, शेरसिंह, नारायण सिंह, राधेश्याम, भगवती प्रसाद, राजू, संतराम,  आदि सैकड़ो ग्रामीणों ने एकसुर में बताया कि गांव में शराब का ठेका गांव के विनाश का कारण बनता जा रहा है। सरकार ने इस गांव के साथ गहरा कुठाराघात किया है , जब से शराब का ठेका खुला है उसी समय से बड़ी संख्या में लोग शराब पीने लगे हैं। प्रणाम स्वरूप गांव के युवक शराब पीने के आदी होते जा रहे हैं और आत्महत्या एवं अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है#

No comments