#हरदोई:- प्रमुख सचिव सहकारिता ने उर्वरक की उपलब्धता व एवं वितरण स्थिति के सम्बन्ध मे की समीक्षा बैठक#
#हरदोई:- प्रमुख सचिव सहकारिता ने उर्वरक की उपलब्धता व एवं वितरण स्थिति के सम्बन्ध मे की समीक्षा बैठक#
#हरदोई: प्रमुख सचिव सहकारिता सौरभ बाबू द्वारा विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ कृषि एवं सहकारी क्षेत्र, सहकारी बैंक, पी सी एफ की समीक्षा बैठक किया गया#
#हरदोई: उन्होंने सभी समितियों में भुगतान हेतु क्यू आर कोड, समितियों में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने, समितियों में सोलर पैनल, कंप्यूटराइजेशन, समितियों के रेनोवेशन और गोदामों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उर्वरक विक्रय के पी सी एफ केंद्रों को बढ़ाने और इनएक्टिव समितियों को एक्टिव करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सचिव कम होने के कारण अंशकालिक भर्ती बोर्ड से स्थानीय स्तर पर कर लिया जाय जिससे उर्वरक वितरण केंद्र संचालित होंगे। जिला प्रबंधक पी की एफ को संडीला में बने नए गोदाम में औपचारिकता को पूर्ण करके नया उर्वरक केंद्र बनाने हेतु निर्देशित किया। सहकारी ऋण रिकवरी को अति शीघ्र पूर्ण करने हेतु महा प्रबंधक सहकारी बैंक को निर्देश दिए गए। समितियों पर उर्वरक वितरण से प्राप्त धनराशि को अति शीघ्र बैंक में जमा करने हेतु कहा गया#
#जिलाधिकारी ने बैठक मे प्रमुख सचिव सहकारिता को बताया कि उनके स्तर से नियमित रूप से उर्वरक वितरण की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति के बारे मे विस्तार से अवगत कराया। बैठक में ए डी एम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिलाकृषि अधिकारी, ए आर कोऑपरेटिव, जिला प्रबंधक, पी की एफ, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम और सहकारी संस्थाओं के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments