#लखनऊ:- अवध प्रांत में विश्व उद्यमिता दिवस का भव्य आयोजन#
#लखनऊ:- अवध प्रांत में विश्व उद्यमिता दिवस का भव्य आयोजन#
#लखनऊ: युवाओं ने साझा किए अनुभव, उद्यमिता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प#
#लखनऊ: के गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में अवध प्रांत में विश्व उद्यमिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रान्त प्रमुख प्रोफेसर डॉ विनीत कुमार गुप्ता ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें तुषार त्रिवेदी को हरदोई, आयुष गुप्ता को सीतापुर एवं नित्यम त्रिपाठी को अम्बेडकर नगर जिले का सविष्कार नियुक्त किया गया। हरदोई जिले के सविष्कार तुषार त्रिवेदी ने दायित्त्व को कर्तव्यनिष्ठा से निर्वाहन की शपथ ली। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 30 से 35 युवाओं ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। युवाओं ने बताया कि किस तरह उद्यमिता न केवल व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि रोजगार सृजन और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाती है।
सविष्कार प्रांत प्रमुख अवध प्रो. बिनीत कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि युवा नई दिशा प्राप्त करें और अपने विचारों को नवाचार में बदलकर देश के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें।युवाओं ने भी इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे अपने कौशल और नवाचार का उपयोग न केवल स्वयं के लिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए करेंगे।उन्होंने विश्व उद्यमिता दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं को स्व-रोजगार, स्टार्टअप और नवाचार की दिशा में प्रोत्साहित करना है। भारत जैसे विकासशील देश में जहां बड़ी आबादी युवाओं की है, वहां उद्यमिता आर्थिक विकास की रीढ़ साबित हो सकती है। डॉ. वीना सिंह (सविष्कार लखनऊ महानगर), जूलियस कुमार,कार्तिकेश तिवारी, निर्भय तिवारी, वेद प्रकाश, शिवांशु श्रीवास्तव,अनुषा शुक्ला,अनुराग राजपूत नित्यम त्रिपाठी, अभिनव और मोहन स्वरूप आदि मौजूद रहे#

No comments