Breaking News

#हरदोई:- गन्ना गिरने पर तत्काल बधाई करें/ निधि गुप्ता#

#हरदोई: जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया है कि कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है तथा हवा भी चल रही है जिससे मृदा में पर्याप्त नमी के कारण अथवा कुछ जगहों पर जलभराव के कारण गन्ना गिर गया है गन्ना गिरने से उपज में 10.16 से लेकर 38.71 प्रतिशत तक गन्ने वजन में कमी आ जाती है इसके अतिरिक्त गन्ने की आँखों में फुटाव आ जाता है गन्ना टेढा-मेढा हो जाता है जिससे गन्ना आपूर्ति करते समय गन्ने की कटाई एवं लदाई में भी काफी परेशानी होती है। गन्ना गिरने के कारण पत्तियों का प्रकाश से सीधा सम्पर्क न होने के कारण प्रकाश संशलेषण की क्रिया प्रभावित होती है। जिससे गन्ने की लम्बाई गन्ने में इन्टरनोट की संख्या, गन्ने की मोटाई, मिल योग्य गन्नों की संख्या में कमी हो जाती है अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि गन्ना गिरने के 24 से 48 घण्टों के अन्दर उसे सीधा करके बधाई अवश्य कर दें। तत्काल बधाई कर देने से गन्ने की उपज पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पडता है देर में गन्ना बधाई करने से गन्ना टूट जाता है तथा उपज पर भी बहुत प्रतिकूल प्रभाव पडता है। अतः किसान भाई गन्ना गिरने पर तत्काल बधाई करें तथा जिन क्षेत्रों में गन्ना बधाई अभी नहीं की गयी है वे किसान भाई गन्ना बधाई यथा शीघ्र करदें समय-समय पर अपने खेत पर भ्रमण करते रहे यदि सम्भव हो तो जल निकास की व्यवस्था करें। वर्तमान समय में लगातार बारिश होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या बनी हुई जिसके कारण गन्ना क्षेत्रफल में नुकसान होने की सम्भावना है तकनीकी सहायता हेतु जनपद स्तर पर विभागीय कन्ट्रोल रूम-9151810616, चीनी मिल रूपापुर-8756399704, चीनी मिल लोनी-05853, 350001, चीनी मिल हरियावॉ- 8756331479 तथा चीनी मिल बघौली- 9076972122 के नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं#

No comments