#हरदोई:- शाहाबाद- नर्मदा तीर्थ स्थल के तालाब में जलकुम्भी हटाने के नाम पर भ्रष्टाचार#
#हरदोई:- शाहाबाद- नर्मदा तीर्थ स्थल के तालाब में जलकुम्भी हटाने के नाम पर भ्रष्टाचार#
#हरदोई: शाहाबाद- नगर के सुप्रसिद्ध आस्था का प्रतीक नर्मदा तीर्थ स्थल पर स्थित प्रमुख तालाब में जलकुम्भी हटाने के कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है। नगर पालिका द्वारा ठेके पर दिए गए इस सफाई कार्य में भ्रष्ट ठेकेदार द्वारा बिना जलकुम्भी हटाए लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। तस्वीरों में आप देख सकते हो कि इसी नर्मदा तालाब से जलकुम्भी हटाने के लिए लाखों का घोटाला भ्रष्ट ठेकेदार और नेता ने किस तरह किया है,आस्था के धार्मिक तालाब में भी ठेकेदार द्वारा जलकुम्भी घोटाला नगर के एक नेता की मिलीभगत से किया गया। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का आरोप है कि तालाब से जलकुम्भी हटाने का कार्य जहाँ-तहां कर सिर्फ फोटोबाजी की गई, जलकुम्भी पहले जैसी स्थिति में है, लेकिन आस्था के नर्मदा तालाब में जलकुम्भी के नाम पर भ्रष्टाचार जरूर हो गया। स्थानीय नागरिकों ने दोषी ठेकेदार और भ्रष्टाचार में उसकी मदद करने बाले स्थानीय भाजपा नेता अनिल पाण्डेय पिन्टू पर कार्रवाई की मांग करते हुए जांच की अपील की है। उनका कहना है कि तीर्थ स्थल की गरिमा को बनाए रखने के लिए पारदर्शी तरीके से कार्य होना चाहिए#

No comments