Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दी#


#हरदोई:- पिहानी- युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दी#

#हरदोई: पिहानी- पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर 20वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है.। सूचना मिलते ही उक्त युवक के घर के सामने पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।उक्त युवक ने बेल्ट से पंखे के कुंडे में बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहल्ला लोहानी निवासी रोशन पुत्र नत्थू विगत कई दिनों से पारिवारिक समस्याओं से ग्रसित थे। कुछ लोगों के मुताबिक नशे का भी आदी था। मृतक युवक अविवाहित है। डायल 112 सूचना पर पुलिस उक्त युवक के घर पर पहुंच गई। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद करेगी#

No comments