#हरदोई:- अहिरोरी- टड़ियावां- में अनुज क्लीनिक पर धूमधाम से मना मंत्री नितिन का जन्मदिन#
#हरदोई:- अहिरोरी- टड़ियावां- में अनुज क्लीनिक पर धूमधाम से मना मंत्री नितिन का जन्मदिन#
#टड़ियावां:- प्रदेश सरकार के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल का 44 वा जन्मदिन शहर से लेकर कस्बे तक धूमधाम से मनाया गया। आबकारी मंत्री के करीबियों और शुभचिंतको ने उनके दीर्घायु की कामना की#
#टड़ियावां कस्बे के अनुज क्लीनिक हॉल में शनिवार को आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के 44 वें जन्मदिन पर कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी व डॉ अनुज गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ केक काटकर भंडारा का शुभारंभ किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। डॉ श्री गुप्ता ने मंत्री नितिन के जन्मदिन पर पूजन अर्चन कर उनके राजनैतिक प्रगति और दीर्घायु की कामना। डॉ श्री गुप्ता ने कहा कि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को उनके व्यक्तिव और सरल स्वभाव के चलते उन्हें जिले की सियासत का अजात शत्रु कहा जाता है। डॉ. श्री गुप्ता ने आगे कहा कि मंत्री श्री अग्रवाल पहले भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री के पद पर रहकर योगदान दिया है। जो हम सबके लिए गौरव की बात है। इस अवसर परसनी प्रधान आशा गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज तिवारी, डॉ. विशाल गुप्ता, उत्तम अवस्थी, सर्वेंद्र पाल, डॉ. रजनीश, रामप्रताप, प्रेमशंकर, छविनंदन आदि कई लोग मौजूद रहे#
#मंत्री नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर केक काटते डॉ. अनुज गुप्ता "टड़ियावां" व उनके समर्थक#

No comments