#हरदोई:- शाहाबाद- मात्र एक माह पूर्व बनी सड़क हुई जानलेवा,लापरवाही व भ्रष्टाचार धसती सड़कें और डगमगाता विश्वास#
#हरदोई:- शाहाबाद- मात्र एक माह पूर्व बनी सड़क हुई जानलेवा,लापरवाही व भ्रष्टाचार धसती सड़कें और डगमगाता विश्वास#
#राज्यमंत्री पर उनके कृपापात्र ठेकेदार,स्थानीय नेता की खाऊ कमाऊ नीति से उठ रही उंगलियां#
#हरदोई: शाहाबाद- में सड़क निर्माण घोटाला, नवंबर 2024 का पर्दाफाश होने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 16 अभियंताओं को निलंबित कर दिया था, फिर भी हरदोई जिले के बड़े नेताओं और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की मंत्री के संरक्षण में काम कराने बाले एक बहुचर्चित ठेकेदार और उसके द्वारा संरक्षित ठेकेदारों के घटिया से घटिया निर्माण कार्यों को लोक निर्माण विभाग के नीचे से ऊपर तक के अभियंता समस्त नियम निर्देश ठेंगे पर मारकर कार्य को गुणवत्तापूर्ण दिखाकर भुगतान करा रहे हैं जिसमें फिलहाल खबर शाहाबाद थाना कोतवाली के सामने हाइवे से नर्मदा तीर्थ स्थल होते हुए मोहल्ला मिश्रीपुर तक जाने बाली सड़क की है जो लगभग एक महीने में ही टूट फूट धंस गई है और जिसके बड़े बड़े गड्ढे अब दो पहिया वाहनों के लिए जानलेवा हैं#
#बताते चलें कि उपरोक्त सड़क "पहले से बनी अच्छी-खासी डामर सड़क थी जिसको जेसीबी मशीन से खुदवा कर उसी स्थान पर मानकों की अनदेखी करते हुए मात्र एक महीना पूर्व एक नई सड़क बना दी गई। यह न केवल जनता के धन का घोर दुरुपयोग है, बल्कि भ्रष्टाचार की स्पष्ट झलक भी दिखाता है। स्थिति इतनी खराब है कि मात्र एक महीने में ही इस नई सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतनी जल्दी इस सड़क के जगह जगह क्रेक होने धंसने एवं गड्ढे होने से लोगों की उँगलियां बहुचर्चित ठेकेदार की ओर कम किन्तु उसकी सीधी संरक्षक मंत्री की तरफ ज्यादा उठ रहीं हैं क्योंकि इस सड़क की बात हो या अन्य सड़कों की बात हो या अधोमानक नव निर्मित शाहाबाद के मुंसिफ न्यायालय की बात हो किन्तु जनता सीधे मंत्री पर ही प्रतिक्रियाएँ व्यक्त करते देखी जा रही है#
#फिलहाल यह जो नर्मदा रोड की सड़क है, इस सड़क को खुदवाकर नई सड़क बनाई गई है, और उसके नीचे न तो पत्थर (ग्रेन्युलर सब-बेस या बेस कोर्स) डाला गया है और न ही जीरो साइज का मेटेरियल (जैसे डस्ट या ग्रेडेड एग्रीगेट), तो यह एक गंभीर निर्माण दोष है#
#सुप्रसिद्द धार्मिक स्थल जाने बाली सड़क में स्ट्रक्चर की कमी मालुम हो रही है, इसमें पत्थर और जीरो मेटेरियल का प्रयोग सबग्रेड की ताकत और ड्रेनेज के लिए जो आवश्यक होता है, उसकी कमी है जिसके बिना सड़क की उम्र कम इतनी कम हो गई कि एक महीने पहले बनी सड़क पर चल पाना जान जोखिम में डालने जैसा है#
#इस सम्बन्ध में हरदोई जिले के मोबाइल नम्बर गूगल से निकालकर कई अभियंताओं को लगाए लेकिन किसी ने सम्बंधित अभियंता का नाम नहीं बताया और सड़क के बिषय पर सवाल करते ही कॉल काट दी, गूगल पर दर्शित कार्यपालक अभियंता लोक निर्माण विभाग सीडी-2 के नम्बर पर कॉल कर शाहाबाद क्षेत्र के जेई का नाम पूँछा तो उन्होंने तमतमाई आवाज में मुझे नहीं मालुम बोलकर कॉल काट दी, उनके बाद गूगल से ही एक सहायक अभियंता संतोष कुमार पाण्डेय का नम्बर मिलाया तो उन्होंने ने बताया कि उन्हें नहीं मालुम और अब वह हरदोई में नहीं हैं। अन्य भी नम्बर लगाए लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं बताया आखिर पीडब्ल्यूडी रोड कंप्लेंट नम्बर 7991995556 पर कॉल की तो कॉल रिसीब होते ही कटती रही, उधर से एक बार भी किसी की आवाज नहीं आई, उसके बाद एक और टोल फ्री नंबर 18001215707 पर कॉल करते करते थक गया किन्तु एक बार भी नम्बर रिसीब नहीं हुआ। आखिर उक्त सड़क से सम्बंधित एई जेई और कार्यदाई संस्था की जानकारी नहीं हो सकी#

No comments