#हरदोई:- मुकदमा जीतने के बाद आरआर कॉलेज फार्म पर आवास विकास का कब्जा, बॉउंड्री तोड़ खाईं खुदवाई, पुलिस बल रहा तैनात#
#हरदोई:- मुकदमा जीतने के बाद आरआर कॉलेज फार्म पर आवास विकास का कब्जा, बॉउंड्री तोड़ खाईं खुदवाई, पुलिस बल रहा तैनात#
#हरदोई: आर. आर. कॉलेज फार्म की 4.781 हेक्टेयर जमीन को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे मामले का पटाक्षेप हो गया। हाईकोर्ट द्वारा आवास विकास परिषद के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद आज सोमवार को आवास विकास के अधिशासी अभियंता ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर फार्म का कब्जा ले लिया। विरोध की आशंका के चलते इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग का सहयोग भी परिषद को मिला#
#आवास विकास अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह भूमि परिषद की है और कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन करते हुए उसे पुनः अपने नियंत्रण में लिया गया है। जमीन को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने के लिए टीम ने जेसीबी से खाई खुदवाई, जिससे दोबारा अतिक्रमण न हो सके। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते मौके पर किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ, कार्रवाई शांतिपूर्ण रही#
#मामले में हाईकोर्ट ने सात नवंबर 2023 को आवास विकास परिषद के पक्ष में फैसला सुनाया था। वहीं इसी मामले में अलग से मुकदमा करने पर टीचर अभिभावक संघ पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था#
#आरआर कॉलेज फार्म की भूमि को कब्जे में लेने के बाद अधिशासी अभियंता ने बताया इस भूमि पर आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी। इसके लिए अलग से नक्शा बनाया जाएगा। फिलहाल माननीय न्यायालय के आदेशानुसार कब्जा लिया जा रहा है। पूरी कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता समेत आवास विकास के अन्य अफसर भी मौके पर मौजूद रहे#

No comments