Breaking News

#हरदोई:- लैंगिक समानता और संवेदीकरण विषयक कार्यशाला के फीडबैक सत्र का हुआ आयोजन#


#हरदोई:- लैंगिक समानता और संवेदीकरण विषयक कार्यशाला के फीडबैक सत्र का हुआ आयोजन#

#हरदोई: जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशन में लैंगिक समानता और संवेदीकरण विषयक कार्यशाला के द्वितीय दिवस विकास भवन सभागार हरदोई में फीडबैक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में समस्त शिक्षकों को लैंगिक संवेदीकरण के सम्बन्ध में बच्चों तथा अभिभावकों को जागरूक करने का संदेश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विजय प्रताप सिंह द्वारा शिक्षकों का आह्वान किया कि कार्यशाला के संदेश को अपने अपने विद्यालयों में लागू करें जिससे बच्चे व उनके अभिभावक लैंगिक संवेदीकरण के बारे में जान सकें एवं आवश्यकता पड़ने पर बात कर सकें। श्रीमती पूर्णिमा सिंह ने कहा कि बच्चों में झिझक को दूर करना सबसे महत्वपूर्ण है। श्रीमती रिंकू यादव ने बताया कि कार्यशाला के उपरांत उनके अंदर अपनी बेटी से लैंगिक संवेदीकरण के विषय में बात करने का साहस उत्पन्न हुआ। श्री पंकज वर्मा ने कहा कि कार्यशाला से शिक्षकों में लैंगिक संवेदीकरण के बारे में बात करने की संवेदना जागृत हुई। श्रीमती दिव्या सिंह ने अपने विद्यालय में बच्चों को इस विषय जुड़ी वर्जनाओं से मुक्त होकर जानकारी देने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में नई दिल्ली से आईं मनोवैज्ञानिक व काउंसलर डॉ गीतांजलि कुमार तथा डॉ सविता महाजन ने उपस्थित शिक्षकों से फीडबैक प्राप्त किया तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विकास खण्ड बावन के चिन्हित 42 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा प्रभारी प्र अ द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विजय प्रताप सिंह,जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री दिलीप शुक्ला, एस आर जी आशीष कुमार मिश्र, अभय सिंह, सचिन मिश्र, शिवाकांत शुक्ल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फीडबैक सत्र का समापन सूक्ष्म जलपान से हुआ#

No comments