Breaking News

#हरदोई:- सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त विभाग की परिकल्पना पर विभागीय कर्मचारी व अधिकारी भारी पड़ रहे हैं#


#हरदोई:- सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त विभाग की परिकल्पना पर विभागीय कर्मचारी व अधिकारी भारी पड़ रहे हैं#

#हरदोई: सरकार की मंशा है कि सरकारी हर विभाग में आम आदमी को बगैर कार्यालय का चक्कर लगाए उनके कार्य समय से किए जाएं परंतु विभागीय कर्मचारी व अधिकारी को यह रास नहीं आ रहा है बिना सुविधा शुल्क लिए कोई कार्य होना संभव नहीं दिख रहा है इसका जीता जगत उदाहरण हरदोई कोषागार में देखने को मिल रहा है जहां-सेवानिवृत्ति प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज खसौरा अवधेश कुमार दीक्षित की नोशन ल इंक्रीमेंट लगने के कारण बढ़ी हुई दर पर पेंशन के भुगतान के लिए कार्यालय में कार्यरत लिपिक विनय त्रिवेदी से मिले और अपनी पेंशन भुगतान के लिए कहा विनय त्रिवेदी द्वारा आश्वासन देकर एक महीने तक कार्यालय के चक्कर लगवाए और पेंशन का भुगतान भी नहीं किया कहा की पेंशन का भुगतान चाहते हो तो 10% देना होगा नहीं तो भुगतान होना संभव नहीं है इससे परेशान होकर सेवानिवृत शिक्षक द्वारा शिकायती पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया फिर भी आज तक कोषागार में कार्यरत लिपिक विनय त्रिवेदी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और ना ही पेंशन का भुगतान किया गया लिपिक द्वारा शिक्षक से कहा गया कितनी भी शिकायत कर लो पर बिना सुविधा शुल्क भुगतान नहीं होगा यह पैसा ऊपर तक देना पड़ता देखना यह है ऐसे दबंग भ्रष्ट कर्मचारी पर कब कार्यवाही होगी यह तो समय ही बताएगा#

No comments