#हरदोई:- ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा लाभार्थी का चयन/ सतीश पाठक#
#हरदोई:- ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा लाभार्थी का चयन/ सतीश पाठक#
#हरदोई: जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) योजना के अन्तर्गत कृषि यन्त्र की बुकिंग 27 जून 2025 से 12 जुलाई 2025 तक रात्रि 12.00 बजे तक कृषकों द्वारा विभागीय पोर्टल पर की गयी है#
#जिन कृषि यंत्रों में लक्ष्य से अधिक बुकिंग हुई है, उनमें लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है। उक्त ई-लाटरी कार्यकम जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद स्तरीय गठित समिति के समक्ष 08 अगस्त 2025 को कृषक सभागार, सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन शोघ केन्द्र, बिलग्राम चुंगी हरदोई में समय प्रातः 11.00 बजे से सम्पन्न करायी जायेगी#
#अतः जनपद के समस्त सम्मानित किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि वह 08 अगस्त 2025 को कृषक सभागार, सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन शोध केन्द्र, बिलग्राम चुंगी हरदोई में आयाजित होने वाली ई-लाटरी कार्यक्रम में ससमय अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का कष्ट करें#

No comments