#हरदोई:- सवायजपुर- विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की#
#हरदोई:- सवायजपुर- विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की#
#हरदोई: सवायजपुर- विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। विधानसभा क्षेत्र में बाढ राहत बचाव कार्यो एवं सामग्रियों के व्यवस्थित वितरण के निर्देश दिए#
#किसानों को अनुदान राशि के वितरण के निर्देश के साथ बाढ प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल करते हुए शासन द्वारा प्रस्तावित रिवैम्प, सौभाग्य योजना सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नई विद्युत लाइनों बिछवाने सहित जर्जर विद्युत लाइनों को अतिशीघ्र बदले जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए#
#इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू, तहसीलदार विनोद कुमार अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार विद्युत विभाग के आधीशासी अभियंता शाहाबाद प्रदीप कुमार गुप्ता आधीशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड बिलग्राम ए के राठौर सहित समस्त एसडीओ उपस्थित रहें#
#वहीं दूसरी ओर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कस्बा सवायजपुर मुख्यालय पर आज विभिन्न सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए ज्ञानदीप डिजीटल लाइब्रेरी का उद्घाटन कर भरखनी ब्लाक के फतेहपुर अण्डर पास के नजदीक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे, उनमें से शिवांश पुत्र विकेश दीक्षित निवासी गिरधरपुर,यश प्रताप सिंह पुत्र सरदार नवदीप सिंह निवासी गिरधरपुर झाला और केशव प्रताप सिंह पुत्र सरदार शक्ति सिंह निवासी घसों झाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज बच्चों से मिलकर उनका कुशल क्षेम लेकर दुर्घटनास्थल के पास ब्लैक स्पॉट होने के कारण वहां ब्रेकर बनवाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को देते हुए ग्राम रामापुर, चकराछा, गिरधरपुर में विभिन्न शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्तकी#
_________________________________
#फाइनेंस कंपनी की फर्जी ब्रांच खोलकर लाखों रुपए ठगे#
#हरदोई: रुपापुर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया। नीशू फिनकैप लिमिटेड नाम की फाइनेंस कंपनी की फर्जी ब्रांच खोलकर सैकड़ों ग्रामीणों से लाखों रुपए ठगे गए। ग्रामीणों को 50-50 हजार रुपए लोन का झांसा देकर 2,860 रुपए प्रति व्यक्ति फाइल और प्रोसेसिंग चार्ज वसूले गए। लोन न मिलने और ऑफिस बंद होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां केवल कुर्सी, स्टूल और काउंटर ही मिले। अनुमानित 200 लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है#
____________________________
#अवध रेजिडेंसी कॉलोनी को LDA ने किया अवैध घोषित#
#लखनऊ: अवध रेजिडेंसी कॉलोनी को LDA ने किया अवैध घोषित, 14 अगस्त को LDA की टीम ने घरों को किया था सील, क्रॉस लगाकर कॉलोनी के मकानों को अवैध किया घोषित, करीब 40 मकानों को एलडीए ने अवैध घोषित किया, LDA ने मुख्य सड़क पर जेसीबी से कराया गहरा गड्ढा, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे,लोग ऑफिस नहीं जा पा रहे, एलडीए कर्मचारियों की करतूत से लोग हो रहे चोटिल, बिना नक्शे के बिल्डर ने खड़ी की अवैध कॉलोनी, LDA की फरमान के बीच लोग डर के साए में जी रहे, इन घरों में हजारों लोग पिछले 2 सालों से रह रहे हैं, अब बच्चों समेत सभी लोग CM योगी से लगा रहे गुहार#
______________________________
#PGI में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू#
#लखनऊ: PGI में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 29 अगस्त को होगा इंटरव्यू-प्रमाणपत्र सत्यापन, अल्प अवधि के लिए की जा रही है नियुक्ति, पीजीआई में 15 विभागों में होंगी भर्तियां, इंटरव्यू टेलीमेडिसिन भवन के दूसरे तल पर होगा, जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी#

No comments