Breaking News

#लखनऊ:- मुख्यमंत्री जी द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0’’ का दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारम्भ#


#लखनऊ:- मुख्यमंत्री जी द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0’’ का दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारम्भ#

#लखनऊ: सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं उन्हें आर्थिक आजादी देने की दिशा में जीरो टॉलरेन्स की नीति से कार्य कर रही है:-योगी आदित्य नाथ#

#प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘‘मिशन शक्ति 5.0’’ का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन व मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित एस0ओ0पी0 की पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया#

#मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति- 5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के एनआईसी सभागार में उपस्थित उच्च राज्य शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, आयुक्त मनरेगा रवि प्रकाश, बैण्डमिंटन खिलाड़ी रूचि त्रिवेदी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा अन्य महिलाओं द्वारा देखा और सुना गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों व बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया तथा कहा कि जब हमारे प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा और उनके अन्दर सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ- साथ नारी होने पर गरिमा की अनुभूति होगी तो निश्चित रूप से हमारा प्रदेश एवं देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढेगा। मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं महिलाओं तथा बेटियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से सम्बंधित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृ बन्दना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, उज्जवला योजना सहित अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं उन्हें आर्थिक आजादी देने की दिशा में जीरो टॉलरेन्स की नीति से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर इस मिशन में बाधा उत्पन्न करने वालों अथवा मिशन नारी सशक्तिकरण की मंशा को धूमिल करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी#

No comments