Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- आज मनाया जा रहा दुनिया के सबसे बड़े शिल्पकार का जन्मदिन, पूजे जाएंगे भगवान विश्वकर्मा, मेले का होगा आयोजन#


#हरदोई:- पिहानी- आज मनाया जा रहा दुनिया के सबसे बड़े शिल्पकार का जन्मदिन, पूजे जाएंगे भगवान विश्वकर्मा, मेले का होगा आयोजन#

#हरदोई: पिहानी- के बाबा बालक दास आश्रम पर कल मंगलवार से ही उमड रहा श्रद्धालुओं का सैलाब#

#हरदोई: विश्वकर्मा जयंती बुधवार को पिहानी के ग्राम पंचायत वाजिद नगर खेड़ा बाबा बालक दास आश्रम पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र व नगर में कई जगह विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। बाबा बालक दास आश्रम पर यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।आश्रम पर श्रद्धालुओं का आगमन कल मंगलवार रात से ही शुरू हो गया है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ व्यापार, निर्माण आदि जैसे कार्यों में आने वाली मशीनों, औजारों की पूजा की जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही व्यापार में तरक्की और उन्नति होती है#

#हिंदू धर्म में विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। गायत्री परिवार पिहानी के वाजिद नगर टोली के सुरेशशर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि के सबसे बड़े व अद्भुत शिल्पकार और प्रजापति ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र भगवान विश्वकर्माजी का प्राकट्य दिवस हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है। विश्वकर्मा जी को दुनिया का पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर थे। विश्वकर्मा जयंती पर फैक्टरी, कारखानों और औद्योगिक संस्थानों में काम आने वाली मशीनों और औजारों की पूजा होती है। इस दिन लोग अपनी कार और मोटर साइकिल की पूजा करते हैं#

No comments