Breaking News

#हरदोई:- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान व राष्ट्रीय पोषण माह का किया गया शुभारम्भ#

#मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपामऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष वली मोहम्मद ने फीता काटकर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अपने उद्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि घर की गृहणी यदि स्वस्थ होती तो बच्चे स्वस्थ होते हैं और आने वाली नसले स्वस्थ एवं मजबूत होती हैं स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज की नींव है और स्वस्थ समाज से ही विकसित राष्ट्र बनता है। इसी उद्देश्य से 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक वृहद स्वास्थ्य शिविरों, रक्तदान शिविरों के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य जांच तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियां मुफ्त उपलब्ध हैं। सभी आम जनता अधिक से अधिक संख्या में इन स्वास्थ्य शिविरों में आकर स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठायें। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। आयुष्मान कार्ड एवं स्वशासी मेडिकल कालेज हरदोई की स्थापना जनपद के सभी लोगों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए मील का पत्थर साबित होगी#

No comments