#हरदोई:- तहसील सदर में की गई है महिला हेल्पडेस्क की स्थापना#
#हरदोई:- तहसील सदर में की गई है महिला हेल्पडेस्क की स्थापना#
#हरदोई: उप जिलाधिकारी सदर ने बताया है कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान के सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के क्रम में तहसील सदर, हरदोई में विभिन्न कार्यों हेतु उपस्थित आकर समाधान की अपेक्षा करने वाली महिला आंगतुकों से प्राप्त शिकायतों/शंकाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु तहसील सदर, हरदोई परिसर में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। उक्त महिला हेल्पडेस्क के सुचारू रूप से संचालन हेतु महिला कार्मिकों को तैनात किया गया है। उक्त महिला हेल्पडेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतें एक रजिस्टर में पंजीकृत कर सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक/लेखपाल को प्राप्त कराकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है। किसी भी शिकायत का संतुष्टिपरक निस्तारण न होने पर नोडल अधिकारी महिला हेल्पडेस्क द्वारा सम्बन्धित नायब तहसीलदार/ तहसीलदार अथवा अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाता है एवं तद्नुसार अग्रिम कार्यवाही की जाती हैं#

No comments