#हरदोई:- पिहानी- कोटेदार पर असलहा रखकर राशन बांटने का आरोप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल#
#हरदोई:- पिहानी- कोटेदार पर असलहा रखकर राशन बांटने का आरोप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल#
#हरदोई: पिहानी- कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव में कोटेदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार असलहा रखकर राशन वितरण करता है और कार्डधारकों को खुलेआम गोली मारने की धमकी देता है#
#ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार की दबंगई के कारण गांव में भय का वातावरण बना हुआ है। गरीब व जरूरतमंद लोग कोटेदार से राशन लेने जाते हैं तो उन्हें गालियां दी जाती हैं और जान से मारने की धमकी तक दी जाती है#
#पीड़ित युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी हरदोई और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की है। शिकायती पत्र में कोटेदार पर न सिर्फ भ्रष्टाचार व अनियमितता करने के आरोप लगाए गए हैं, बल्कि यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है#
#ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पीड़ित परिवार और अधिक दहशत में हैं। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल जांच कर कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है#

No comments