#हरदोई:- बघौली- सिपाही ने फेसबुक पर किया प्यार, शादी का दिया झांसा, दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज#
#हरदोई:- बघौली- सिपाही ने फेसबुक पर किया प्यार, शादी का दिया झांसा, दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज#
#हरदोई: बघौली थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी अनुसार युवती ने बघौली थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर सुरसा थाना क्षेत्र के छोलहा गांव निवासी मोहित कुमार पुत्र छोटेलाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मोहित कुमार आरक्षी के पद पर जिला श्रावस्ती थाना गिलौला में तैनात है। युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2021 में मोहित से हुई थी। बताया पुलिसकर्मी ने उसे कई बार विभिन्न जगहों पर बुलाकर उसके साथ 3 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए, इसी बीच पुलिसकर्मी मोहित कुमार को पीड़िता ने एक दूसरी युवती के साथ फेसबुक पर हाथ में हाथ डाले देखा पीड़िता ने जब मोहित कुमार को फोन करके फोटो के बारे में कहा तो मोहित कुमार आग बबूला हो गया और उसने पीड़िता से कहा कि मैं अब तुमसे शादी नहीं करूंगा, मेरी शादी दूसरी जगह तय हो गई है। तभी से पीड़िता को जान माल की धमकी देने लगा। हालांकि युवती की शिकायत पर मोहित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है प्रकरण की जांच की जा रही है#

No comments