Breaking News

#गरीबों की शिकायत सुने और निष्पक्ष जांच के आधार पर कड़ी कार्यवाही करें/ डीएम#

#गरीबों की शिकायत सुने और निष्पक्ष जांच के आधार पर कड़ी कार्यवाही करें/ डीएम#

#70 वर्ष आयु वालों के आष्युमान कार्ड प्राथमिकता पर बनवायें/ अनुनय झा#

#दंबग अपराधियों, असामाजिक तत्वों तथा भूमाफियों की प्रत्येक दिन की गतिविधियों की जानकारी बीट सिपाही एवं चौकीकारों से लें/ अशोक कुमार मीणा#

#बेहटा गोकुल थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि तहसील व थाने पर आने वाले असहाय एवं गरीब फरियादियों की शिकायत को ध्यान पूर्वक सुने और निष्पक्ष जांच के आधार पर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करें तथा सरकारी एवं गरीबों आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियों के विरूद्व कठोर कार्यवाही करते हुए जेल भेजें और समस्त भूमि कब्जा मुक्त करायें। डीएम ने लेखपालों से कहा कि ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों को भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र गरीबों को योजनाओं से लाभान्वित करायें और गांव में 70 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनवायें#

#थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार मीणा ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि अपने थाना क्षेत्र के सभी दंबग अपराधियों, असामाजिक तत्वों तथा भूमाफियों की प्रत्येक दिन की गतिविधियों की जानकारी गांव के चौकीदार एवं बीट सिपाहियों लें और शासन की मंशानुसार गरीब पीड़ित लोगों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करें। इस उप जिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी, सीओ अशोक कुमार सिह, सूचना विभाग से नवीन कुमार सिंह, कानूनगो, लेखपाल एवं फरियादी आदि उपस्थित रहें#

No comments