Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक#

#05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान#

#11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान#

#7. साल का तीसरा और आखिरी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके साथ ही 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इसको लेकर जिला टास्क फ़ोर्स की पहली बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विवेकानंद सभागार में सम्पन्न हुयी बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पंचायती राज विभाग द्वारा अभियान के दौरान सभी 3446 परिषदीय विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, में, उनके प्रांगण में स्थित शौचालयों व भवन के आस-पास व्यापक साफ सफाई की जाये। स्वास्थ्य विभाग नोडल होने के नाते इसकी निगरानी करेगा। आईसीडीएस द्वारा हरदोई जिला अस्पताल और संडीला स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर शत प्रतिशत बच्चों की भर्ती सुनिश्चित हो। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बच्चे मच्छरों से बचाव के लिए विद्यालय में पूरी बांह की शर्ट और पैंट पहन कर आयें। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम और शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर संचारी रोगों से बचाव और मच्छरों को रोकने से पनपने के उपायों पर जागरूक करें। पशुपालन विभाग सभी गौशालाओं, सूकर बाड़ों और पोल्ट्री फार्म में टीकाकरण करना सुनिश्चित करे। नगर पालिका सभी नगरीय क्षेत्रों में फोगिंग करे, सभी नालों एवं नालियों की सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करे । विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जहाँ विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ की जायेंगी वहीं दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस(आईएलआई) क्षय रोग, कुष्ठ, फ़ाइलेरिया एवं काला अजार रोगों लक्षण युक्त व्यक्तियों व्यक्तियों व कुपोषित बच्चों की सूची बनायेंगी। इसके साथ ही डिजिटल इंटरवेंशन के तहत सभी खोजे गए व्यक्तियों लिस्ट को ईकवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। परिवारों को आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट(आभा) आईडी के बारे में बतायेंगी। इस अवसर पर एडीएम वि0रा0 प्रियंका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भवनाथ पाण्डेय, जिला मलेरिया अधिकारी जीतेन्द्र कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सभी ब्लाकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहयोगी विभागों के जिला स्तरीय प्रतिनिधि, सहयोगी संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ़, पाथ, फैमिल हेल्थ इंडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे#

No comments