#हरदोई:- बेनीगंज- PWD की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया पर मुकदमा दर्ज, शिकायतकर्ता को जान-माल की दी थी धमकी#
#हरदोई:- बेनीगंज- PWD की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया पर मुकदमा दर्ज, शिकायतकर्ता को जान-माल की दी थी धमकी#
#हरदोई: बेनीगंज- नगर पंचायत बेनीगंज में संडीला-हरदोई रोड(27C) पर स्थित लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व वाली सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण कर पक्की दुकान बनाने वाले भू-माफिया लव कुमार मिश्रा व उसके बेटे मयंक मिश्रा पर बेनीगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता-पुत्र दोनों पर शिकायतकर्ता ने गाली-गलौज व जान-माल की धमकी देने के आरोप लगाए थे#
#बताते चलें कि नगर पंचायत बेनीगंज निवासी दीपक कुमार ने विगत दिनों डीएम को बेनीगंज नगर में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायती-पत्र देकर भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की थी जिसके संबंध में हरदोई के डीएम अनुनय झा ने एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया को जांच सौंपी थी। चार सितंबर को एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया ने उक्त प्रकरण पर स्थलीय निरीक्षण कर अवैध कब्जा करने वाले लव कुमार मिश्रा को कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। वहीं विगत दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी लव कुमार मिश्रा की दुकान पर नोटिस चस्पा कर अवैध अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी थी लेकिन अपनी दबंगई व मनमानी के चलते उक्त व्यक्ति शासन-प्रशासन को बार-बार ठेंगा दिखा रहा था#
#शिकायत व जांच से खुन्नस खाए लव कुमार मिश्रा ने 15 सितंबर को शिकायतकर्ता को गाली-गलौज व उसे जान-माल तथा पुलिस से फर्जी मुकदमा लिखवाने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित दीपक कुमार ने इस संबंध में बेनीगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर बेनीगंज थाने में लव कुमार मिश्रा पुत्र रामशंकर मिश्रा व मयंक मिश्रा पुत्र लव कुमार मिश्रा पर बीएनएस-2023 के अंतर्गत धारा 115(2), 351(3) व 352 में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अभी तक पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त ना करने पर संबंधित विभाग व जिला प्रशासन भी उक्त भू-माफिया पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है#

No comments